नई सीरीज शुरू,जल्द कराये फैंसी नम्बर बुक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जिन वाहन स्वामियों को अपने मन चाहे नम्बर लेने है वह वाहन पोर्टल पर जाकर अपना नम्बर बुक करा सकते है। सम्भागीय परिवहन कार्यालय ने कार्यालयादेश जारी कर आम जनमानस से अपील की है कि कानपुर नगर में आवंटित सीरीज यूपी 78/जेडब्लू समाप्त हो चुकी है। साथ ही नई पंजीयन सीरीज यूपी 78 -जेवी सीरीज प्रारम्भ की जा रही है। नयी पंजीयन सीरीज में फैन्सी नम्बर को वाहन पोर्टल पर अपलोड कराने एवं पुरानी पंजीयन सीरीज यूपी 78/जेवी में शेष बचे फैन्सी नम्बर को लॉक कर दिया जाये।एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून ने बताया कि नई सीरीज चालू होने जारी है। जिस भी वाहन स्वामी को फैंसी नम्बर चाहिए वह वाहन पोर्टल पर अपना नम्बर बुक करा सकते है। उन्होंने बताया कि समय रहते फैंसी नम्बर को बुक करा ले क्यो कि शेष बचे सभी फैंसी नम्बरो को लॉक कर दिया जायेगा।
|