ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत,कन्नौज की ओर से शनिवार को कन्नौज पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवक-युवतियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ और स्लो साइक्लिंग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।महिला कबड्डी में गौरी यादव की टीम और पुरुष वर्ग में शिवाजी योद्धा क्लब विजेता रहा। 400 मीटर पुरुष दौड़ में अफरोज और महिला वर्ग में समृद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में शिवाजी महाराज क्लब ठठिया विजेता बना जबकि स्लो साइक्लिंग में जागृति भदौरिया ने बाजी मारी।कार्यक्रम में पूर्व खेल शिक्षक डॉ. अमरनाथ दुबे, डॉ. हेमेन्द्र सिंह, जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, प्रधानाचार्य स्वाति दुबे और प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। आयोजन यूनिटी फाउंडेशन क्लब के अध्यक्ष शिवांग श्रीवास्तव ने किया।