शहर में 156 स्प्रे मशीनों से हुआ सैनिटाइजेशन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पूरे शहर के प्रमुख बाजारो, धार्मिक स्थलों, बस/रेलव स्टेशनों, सब्जी मण्डियों कन्टोमेन्ट जोन एवं सार्वजनिक स्थान जहाॅ पर ज्यादा भीड-भाड रहती है में विशेष सफाई/सेनेटाइजर्स अभियान चलाया गया। महापौर प्रमिला पाण्डेय व आयुक्त डॉ. राजशेखर ने अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को परास्त करने के लिए लॉकडाउन में मोर्चा संभाला। एक साथ 156 स्प्रे मशीनों से रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, धार्मिक स्थल, व्यावसायिक स्थान, बाजार, फल व सब्जी मंडियों के साथ सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी सैनिटाइजेशन किया।
महापौर ने कहा कि सैनिटाइजेशन में लगे सभी सफाई योद्धाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। उनको मास्क, दस्ताने और पीपीई किट दी जाए। रबिश प्रभारी ए रहमान ने बताया कि पूरे शहर मे जेटिग मशीन, टैंकर, फागिग मशीन समेत 156 स्प्रे मशीन लगाई गई हैं। महापौर प्रमिला पांडेय के साथ मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी आलोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने नगर निगम मुख्यालय मोतीझील से शुरु हूआ। जिसमें
अपर नगर आयुक्त भानु प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय संखवार, अमित सिंह व चंद्रशेखर मौजूद रहे।
- 19 से 25 तक सभी वार्डो चमकाये जायेगें।
शहर को चमकाने के लिए नगर निगम का अमला 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक एक साथ निकलेगा। इलाकों को कोरोना मुक्त करने के लिए सैनिटाइजर के साथ ही फांंगिग भी की जाएगी। एक-एक नाली और गली पिट को साफ करने के साथ ही चूना का छिड़काव कराया जाएगा। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सफाई होगी। 60 छोटी बड़ी फागिंग मशीनें लगेंगी। कूड़ा उठाने के लिए 62 कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। महापौर ने कहा कि सैनिटाइजेशन में लगे सभी सफाई योद्धाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। उनको मास्क, दस्ताने और पीपीई किट दी जाए।