आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण करना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ - समीर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |ओईएफ फूलबाग कर्मचारी नेता समीर बाजपेई ने रविवार को आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण और आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक-2021 को गंभीरता से लेने के लिए यूपी महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष और गोविंद नगर कानपुर से विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर से भेंट करते हुए तीसरी बार आग्रह किया। करिश्मा ने कर्मचारी नेता समीर बाजपेई को शीघ्र ही यूपी कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिलवाने के साथ उनसे निगमीकरण का विरोध बड़े स्तर पर करने के साथ कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठवाने का निवेदन करने की बात कही। करिश्मा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर देश में आर्डिनेंस फैक्ट्रियों की स्थापना करवायी थी। केंद्र सरकार द्वारा जबरन पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से इनका निगमीकरण करना राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। जिसका विरोध हर स्तर से किया जाएगा। समीर ने करिश्मा की बात का समर्थन करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया और कहा कि सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से इस बार फरवरी 2022 में गोविंद नगर विधानसभा में करिश्मा होगा और करिश्मा ही गोविंद नगर से विधायक होंगी।
|