समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी -- अबू हासिम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज महाराष्ट्र मुंबई के प्रदेश अध्यक्ष एवं मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा के विधायक अबू हासिम आजमी के नगर आगमन पर आज सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जो ने दी ने अपने संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ नए गंगा पुल जाजमऊ में अबू हासिम आजमी को रिसीव करके जाजमऊ नई चुंगी चौराहा पुरानी चुंगी चौराहा सर्किट हाउस थाना कैंट शिवनारायण टंडन सेतु मीरपुर कैंट थाना रेल बाजार टाटमिल चौराहा नया पुल बाकरगंज चौराहा होते हुए दुल्हन गैलेक्सी चार राड चौराहा पहुंचे
दुल्हन गैलेक्सी में आयोजित स्वागत समारोह में सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनैदी ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर अबू हासिम आजमी सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान को 51 किलो की माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया स्वागत समारोह के उपरांत दुल्हन गैलेक्सी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू हासिम आजमी ने पत्रकारों को बताया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी धर्म जात के लोगों के सहयोग से तथा सपा शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी क्योंकि भाजपा सरकार में देश का लोकतंत्र खतरे में है भाजपा सरकार की न्यू झूठ और जुमलेबाजी पर टिकी है अबू हासिम आजमी ने आगे बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 350 से ज्यादा सीटें जीत कर उत्तर प्रदेश में एक नया इतिहास रचने जा रही है क्योंकि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है सपा जो कहती है वह तो करती है और जो नहीं कहती है वह भी कार्य करके दिखाती है वहीं दूसरी ओर भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है भाजपा बदले की भावना से ग्रसित होकर देश व प्रदेश में राजनीति करके जनता को मूर्ख बना रही है साथ मे रहे डॉ इमरान महानगर अध्यक्ष, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपई, एमएलसी दिलीप यादव, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनैदी, शोएब मंसूरी, मुनाफुद्दीन, आबिद हसन, सरवर खान,आदि रहे |