रामलीला मैदानों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आगामी दशहरा एवं रामलीला कार्यक्रम के दृष्टिगत 4 अक्टूबर को प्रातः नगर आयुक्त द्वारा परेड रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई को सुचारू रूप से करने मोबाइल टॉयलेट एवं पेयजल की व्यवस्था, बाहर की दीवारों पर रंगाई-पुताई का कार्य एवं मैदान का संचालीकरण सुचारू रूप से कराने के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं 92 राम लीला मैदान का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा यहां पैचवर्क कराने के एवं मैदान का संचालीकरण सुचारू रूप से कराने के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
|