प्रदेश में चल रही है भाजपा विरोधी लहर:राहुल गंगवार
- प्रदेश सचिव राहुल गंगवार बनाए गए आप के जिला प्रभारी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है और इसी के तहत प्रदेश सचिव राहुल गंगवार को कन्नौज जिले का प्रभारी बनाया गया है।गुरुवार को राहुल गंगवार ने कन्नौज आकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।इस दौरान श्री गंगवार पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए श्री गंगवार ने कहा कि दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों की कायाकल्प कर दी गई है और दिल्ली में पानी और बिजली फ्री दिया जा रहा है। राशन घर घर देने की व्यवस्था आप करने जा रही है जिसपर भाजपा सरकार लगातार अड़ंगे लगा रही है।श्री गंगवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर जोरदारी से चुनाव लड़ेगी।उत्तर प्रदेश में सरकार विरोधी लहर चल रही है। योगी सरकार और केंद्र के मंत्री की मिलीभगत से आवाज उठाने वाले किसानों को गाड़ियों से रौंद दिया गया।भाजपा के मंत्री के पुत्र द्वारा किया गया कार्य आजादी के समय किया गया अंग्रेजों के जुल्म की याद दिला रहा है।उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पुलिस कर्मी व्यापारियों की हत्या कर रहे हैं और यह काम मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर में हो रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नही है।2022 के होने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में आम आदमी पार्टी नई ताकत बनकर उभरेगी। इस मौके पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम यादव और अन्य आप पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।