होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  सभासदों ने की पालिका में तालाबंदी
 
सभासदों ने की पालिका में तालाबंदी
Updated: 6/15/2022 8:14:00 AM By Reporter- praduman panday

सभासदों ने की पालिका में तालाबंदी 
*अधिशासी अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस रामनगर / वाराणसी रामनगर पालिका परिषद में ई ओ और पालिकाध्यक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच सभासदों ने मंगलवार को आखिरकार अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पालिका कार्यालय में पूर्ण तालाबंदी कर कामकाज रोक दिया और कार्यालय के बाहर धरना दिया। खास यह कि धरना देने वाले सभी सभासद पालिकाध्यक्ष समर्थक लाबी के थे और इनमें सत्ताधारी दल भाजपा के भी सभासद थे। जबकि ई ओ समर्थक सभासदों ने धरना प्रदर्शन से दूरी बनाते हुए दूर से ही धरना प्रदर्शन पर नजरें गड़ाए रहे। पालिकाध्यक्ष और ई ओ में तनातनी के चलते रामनगर पालिका में कोई काम नही हो रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है तो सभासदों में भी बहुत गुस्सा है। मामला तब से और ज्यादा गंभीर हो गया है जब से कुछ सभासदों ने ई ओ को हटाने के लिए लखनऊ में पैरवी की। रविवार को पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में भी ई ओ को लेकर आंदोलन की रणनीति बनी थी। अभी इस रणनीति पर अमल होता कि इसके पहले उनके समर्थक सभासदों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। वे पूर्वान्ह 11 बजे पालिका पहुँचे और सारे कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय में तालाबन्दी कर दी। इसके बाद कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान सभासदों ने ई ओ राजबली यादव पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि जुलाई 2021 में कार्यभार संभालने के बाद से ई ओ ने पालिका का माहौल खराब कर दिया है। कोई काम नही होने दे रहे हैं। नाम इंद्राज की 700 फाइलें कार्यालय में धूल खा रही हैं। नियमावली के बहाने इन फाइलों पर कार्यवाही नही की जा रही है। जबकि छह दशक से ज्यादा समय से नाम इंद्राज की कार्यवाही होती आ रही है। दाखिल खारिज नही होने से लोगों को बिजली पानी का कनेक्शन नही मिल पा रहा है। अन्य जरूरी दस्तावेज भी नही बन पा रहे हैं। लाखों की एल ई डी सत्यापन के अभाव में स्टोर रूम में पड़ी है। ई ओ सत्यापन में कोई रुचि नही ले रहे है। स्वीकृति के बावजूद सामान खरीदे नही जा रहे हैं। ट्यूबबेल बन कर तैयार है लेकिन उसे चालू नही किया जा रहा है। ई ओ कभी भी फील्ड में नही जाते। जगह जगह लीकेज है। सफाई व्यवस्था बेहाल है। मेनहोल के ढक्कन टूटे पड़े है या है ही नहीं। भीषण गर्मी के बावजूद नगर में फ्रीजर नही लगाए गए। सभासदों ने आरोप लगाया कि ई ओ पूरी तरह तानाशाह रवैया अपनाए हुए है और सरकार की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। सभासदों ने शासन प्रशासन से मांग की कि नगर और नागरिकों के हित में ई ओ को तत्काल यहां से हटाया जाय। लगभग चार घण्टे चले तालाबन्दी के बाद पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा मौके पर पहुँची और धरनारत सभासदों का मांगपत्र लिया और उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया तब जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन में हरिशंकर सिंह, अजय सेठ, रितेश पाल गौतम, मणि शंकर शर्मा, दिलीप जायसवाल, सभासद पति सत्यनारायण मौर्या, लल्लन सोनकर, शमशीर खान, नारायण मास्टर, जवाहिर मौर्या आदि शामिल थे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एनडीए व इंडिया गठबन्धन से बड़ा है गौ गठबंधन
राम जानकी मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ.
धूमधाम से निकली मां गवरजा माता की भव्य शोभायात्रा
श्री गवरजा माता उत्सव समिति का वार्षिक उत्सव ६ को शोभा यात्रा 11 को निकाली जाएगी
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :