धन्वंतरी महाराज ने किया सभी को भावविभोर
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।आनंदेश्वर धाम आश्रम मानीमऊ में मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा में आचार्य धन्वंतरी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण व वाणी संयम का संकल्प कराया। उन्होंने "आसरा जहां का मिले न मिले मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए"भजन सुनाकर पूरे पंडाल को भावविभोर कर दिया।आचार्य ने 24 अवतारों की कथा के साथ महाभारत की कथा प्रसंगों का वर्णन किया।वेद आश्रम ने सन्मार्ग पर चलने का उपदेश दिया।आनंदेश्वर पीठाधीश्वर कौशल महाराज ने तन की पवित्रता स्थान के द्वारा मन की शुद्धता ध्यान के द्वारा और धन की शुद्धता दान के द्वारा होने की बात कही।कन्नौज की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संस्था सन्मार्ग के पदाधिकारियों द्वारा व्यासपीठ का पूजन किया गया और आचार्य धन्वंतरी का स्वागत किया गया।