समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मिट्टी परीक्षण के बारे विस्तार से दी जानकारी |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के दलहन अनुभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत ग्राम सहतावनपुरवा में मटर की फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ खलील खान द्वारा मटर का महत्व तथा अधिक उत्पादन के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मिट्टी परीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ मनोज कटियार ने पौध प्रजनन द्वारा मटर की नवीनतम एवं अधिक उत्पादन देने वाली रोग प्रतिरोधक सहनशील प्रजातियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार सिंह ने दलहनी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों तथा उनके नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने प्रक्षेत्र दिवस के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। जबकि पूर्व वैज्ञानिक डॉ हरीश चंद्र सिंह ने प्रदेश में दलहन उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के बारे में एवं उसकी तकनीकों के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक किसान उपस्थित रहे।
|