होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमोद कुमार द्विवेदी अध्यक्ष व आदित्य कुमार सिंह बने महामंत्री
  2.      
  3. सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी परिसर का मामला
  4.      
  5. मक्के की चोरी से मंडी परिसर में मचा हड़कंप।
  6.      
  7. इससे पूर्व में भी चोर गुल्लक तोड़ कर चुके हजारों रुपए।
  8.      
  9. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले।
  10.      
  11. कन्नौज-सफाई करने आए चार लड़कों ने कर दी हजारों रुपए की मक्का पार।
  12.      
  13. कन्नौज -- जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप, 20 सदस्य जीएसटी टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान जीएसटी टीम ने जप्त किए कंपनी के जरूरी दस्तावेज, करीब 8 घंटे तक चली जीएसटी टीम की छापेमारी, ठठिया थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री का मामला।
  14.      
  15. -आषाढ़ी को लेकर महादेवी वर्मा घाट पर गंगा स्नान व भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे।
  16.      
  17. -जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में कोरोना जांच सुबह 10 बजे।
  18.      
  19. जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  20.      
  21. कन्नौज:-तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  22.      
  23. -जिलें के सभी थानों में वाहन चेंकिग अभियान सुबह 11 बजे।
  24.      
  25. -छिबरामऊ स्थित बस्ती राम आवास विकास कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा सुबह 11 बजे ।
  26.      
  27. -जिलें की तीनों तहसीलों में पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कैम्प सुबह 10 बजे।
  28.      
  29. -कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की बैठक शाम 5 बजे।
  30.      
  31. कन्नौज:- तिर्वा के बाबा दौलेश्वर धाम में योग शिविर सुबह 5 बजे।
  32.      
  33. मामले की पीड़ित इतर व्यापारी से की बात,क्षेत्र यूसुफ पुर भगवान मोहल्ले का मामला।
  34.      
  35. कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई बड़े इतर व्यापारी भी मौके पर
  36.      
  37. इतर व्यापारी के घर जा कर खुद कर रहे जांच,
  38.      
  39. कानपुर मंडल आईजी प्रशान्त कुमार पहुँचे कन्नौज,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  मनोरंजन  »  तीज उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल
 
तीज उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल
Updated: 9/9/2023 6:13:00 PM By Reporter- praduman panday

तीज उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी। सोलह श्रृंगार कर विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने शनिवार को जमकर धमाल मचाया। यह मौका था हरतालिका तीज उत्सव का। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित इस उत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इसमें उन्होंने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध करने के साथ जमकर तालियां बटोरी।कार्यक्रमों में कजरी नृत्य हाउसिंग गेम्स आदि विविध आयोजन किए गए।तीज उत्सव के शुभारंभ की औपचारिकताओं के पश्चात कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद श्रीमती दिव्या एवं  ग्रुप ने 'सजना है मुझे सजना के लिए ..' गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।तदोपरांत श्रीमती जया एवं ग्रुप के द्वारा शिव विवाह को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । नृत्य के बोल थे  'बम बोल रहा है काशी' ने वहां उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया ।तीज क्वीन का खिताब जीतने के लिए  विवाहित अविवाहित महिलाओं ने  द्वारा इस मौके पर रैंप वॉक भी किया गया जिसमें सभी ने सोलह श्रृंगार कर अपनी खूबसरत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
एक बार फिर मंच पर समूह नृत्य की प्रस्तुति हुई इस बार मनाली एंड ग्रुप व रुचिका एंड ग्रुप द्वारा इसकी प्रस्तुति की गई। इसकी भी सभी ने तहेदिल से सराहना की। एकल नृत्य में उपासना पांडे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तो दूसरी ओर समूह गान और कजरी की रसधार भी बही जिसे डॉक्टर रुचि मिश्रा और श्रीमती श्वेता शर्मा के ग्रुप द्वारा गया गया ।हाउजी गेम्स के आयोजन ने लोगों को मूड को तरोताजा किया। इसके बाद सबसे कठिन कार्य था विभिन्न आयोजन के श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करना। निर्णायक मंडल में उपस्थित प्रोफेसर बृजबाला सिंह, श्रीमती प्रज्ञा द्विवेदी श्रीमती रजनी शर्मा ने  अनमैरिड में तीज क्वीन का ताज को       यह मैरिड में   पहनाया । प्रथम और द्वितीय रनरअप का खिताब को मिला । इस अवसर पर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से श्रीमती पूजा दीक्षित ने प्रोफेसर बृजबाला सिंह का विशेष रूप से सम्मान भी किया।केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पूजा दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि तीज का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने का त्योहार है, लेकिन आज के समय में पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहार लगातार समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण युवा पीढ़ी में इन त्योहारों को लेकर अज्ञानता है। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों को विलुप्त होने से बचाने के लिए तथा भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए विशेष रूप से महिलाओं योगदान की सराहना करने के लिए ब्राह्मण महासभा ने इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का संचालन पूजा पांडे  ने किया अतिथियों का स्वागत श्रीमती पूजा दीक्षित, अध्यक्ष, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ,धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रतिमा तिवारी ने किया। अवसर पर प्रोफेसर रचना दुबे , श्रीमती अंजना दीक्षित, माधवी तिवारी, माधुरी दुबे, भव्या शुक्ला, चित्रा मिश्रा, स्वाति मिश्रा सहित काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वूमेन एंटरप्रेन्योर अवार्ड शो सीजन दो के अवसर पर 25 संघर्षशील महिलाओं को किया सम्मानित
150वी जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर राइज़ के द्वारा बच्ची को सौंपी गई साइकिल
महिलाओं के लिए उद्यमिता' पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुई कोटो कम्युनिटी
गोल्डी मेहन्दी क्वीन- 2023 प्रतियोगिता सम्पन्न।
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :