होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  2.      
  3. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  4.      
  5. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  6.      
  7. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  8.      
  9. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  10.      
  11. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  12.      
  13. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  14.      
  15. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  16.      
  17. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  18.      
  19. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  20.      
  21. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  22.      
  23. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  24.      
  25. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  26.      
  27. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  28.      
  29. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  30.      
  31. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  32.      
  33. असीम अरुण ने बैठक कर दिये सख्त निर्देश
  34.      
  35. ब्लॉक में ग्राम सचिवों के साथ की बैठक
  36.      
  37. मनरेगा के बजट में घपले को लेकर हुए सख्त
  38.      
  39. मंत्री असीम अरुण हुए सख्त
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  मनोरंजन  »  वूमेन एंटरप्रेन्योर अवार्ड शो सीजन दो के अवसर पर 25 संघर्षशील महिलाओं को किया सम्मानित
 
वूमेन एंटरप्रेन्योर अवार्ड शो सीजन दो के अवसर पर 25 संघर्षशील महिलाओं को किया सम्मानित
Updated: 9/26/2023 10:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

वूमेन एंटरप्रेन्योर अवार्ड शो सीजन दो के अवसर पर 25 संघर्षशील महिलाओं को किया सम्मानित |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | होंसलो की उड़ान फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम वूमेन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड शो सीजन 2 एक बार फिर से आयोजित हुआ|होंसलो की उड़ान फाउंडेशन टीम में अध्यक्षा राखी गुप्ता, सचिव मोहित राजपूत, उपाध्यक्ष लेखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरभि गुप्ता, उपसचिव सुरेंद्र राजपूत, महामंत्री अलीम खान आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे  । यह कानपुर शहर का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो है जिसमें ऐसी महिलाओं को मंच दिया जाता है, जिनके ख्वाबों में तो रहता है कि हमारे संघर्ष की पहचान दुनिया करे लेकिन संसाधन की कमी की वजह से वह अपने ख्वाबों को पूरा नहीं करे पाती। 
ऐसी महिलाओं को सिर्फ मंच ही नहीं मिलता बल्कि उनको मंच पर सम्मान भी मिलता है, वो पहचान मिलती है जिसकी वो हकदार है। और यह उत्कृष्ट कार्य होंसलो की उड़ान फाउंडेशन की अध्यक्षा राखी गुप्ता  व समस्त टीम मेंबर द्वारा आयोजन शास्त्री भवन में किया गया। 25 संघर्षशील विभिन्न क्षेत्रों  की महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो एक लंबे अरसे से संघर्ष की सीढ़ी चढ़ रही है लेकिन अपने संघर्ष को एक मुकाम देने में असमर्थ रही। कुछ संसाधन की कमी की वजह से या आर्थिक स्थिति मजबूत न होने पर वह अपने आपको वो मुकाम देने में असमर्थ रही। उन सभी महिलाओं को सम्मान के साथ पहचान दी गईं और उनके कार्य को और बढ़ावा दिया गया। महिलाओं की लिस्ट में फरहा खान (जिन पर एसिड अटैक हुआ), रेहाना खानम (पोलियो से ग्रसित), हर्षा वलेचा (ट्रेन एक्सीडेंट में दोनो पैर काट गए), प्रगति शर्मा (स्पेशल चाइल्ड), वैष्णो देवी (पति दिव्यांग), गुड़िया शर्मा (पति की मृत्यु के बाद संभाला वेल्डिंग का कार्य), मृदलनी जैसवाल, शोभना सिंह, राखी कटियार, शिखा गौतम, राखी, रेनू अग्रवाल, रागनी गुप्ता, मनीषा राजपूत, प्रेमा विश्वास, नीलोफर, पिंकी कुमारी, कृष्ण देवी, संध्या गौतम, सुरिंदर कौर, मनमीत कौर, रेखा सिंह, अंजली शर्मा, दीपमाला गुप्ता, कंचन मिश्रा महिलाओं का सम्मान प्रतीक चिन्ह, सर्टिफिकेट और बैच लगाकर किया गया और साथ ही उनको मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया कवरेज भी उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे वह अपने आपको और प्रमोट कर सके। महिलाओं को सम्मानित किया गया हमारे मुख्य अतिथि या विशिष्ट अतिथियों द्वारा।
मुख्य अतिथि में  स्वप्निल वरुण  (जिला पंचायत अध्यक्ष, कानपुर नगर) एवं सत्यदेव पचौरी  (सांसद, कानपुर); विशिष्ट अतिथियों में राकेश राजपूत  (फिल्म अभिनेता एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी), कार्तिकेय शुक्ला (जिला पंचायत सदस्य), शिव शंकर दोहरे  (सिविल जज), ऋषभ वर्मा  (उपजिलाधिकारी नरवल, कानपुर नगर), धर्मेंद्र ओझा  (बाल संरक्षण अधिकारी, कानपुर देहात), पुनीत मिश्र  (डेप्युटी डायरेक्टर महिला कल्याण विभाग, यू पी लखनऊ), विवेक सिंह  (जे ई यूपीएसआईसी), शशांक मंजरी  (पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य बीजेपी), विजय कपूर  (चेयरमैन कॉपरेटिव सोसायटी) और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु गुप्ता  मौजूद रहे।  इन सभी का सम्मान प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र, बुके ,माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत होंसलो की उड़ान फाउंडेशन टीम मेंबर द्वारा किया गया। 
होंसलो की उड़ान फाउंडेशन द्वारा एक पत्रिका होंसलो की उड़ान के सितारे को भी लॉन्च किया गया जिसमे उन सभी महिलाओं की जीवनी को प्रकाशित किया जाएगा जो इस अवॉर्ड शो का हिस्सा रही, जिससे उनके कार्य को और बढ़ावा मिल सके और इस पत्रिका का विमोचन महामहिम द्वारा किए जाने पर चर्चा चल रही है। वूमेन एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड शो के स्पॉन्सर में कॉपोवर में चांदनी हॉस्पिटल , रेडियो पार्टनर में बिग एफएम 92.7, मीडिया पार्टनर में एबीसी न्यूज चैनल, सपोर्टेड बाई में अरुणिमा एंटरप्राइजेज एवं टुडे इंडिया लाइव न्यूज चैनल रहे, और सपोर्टर में और हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन; नॉस्ट्रम हॉस्पिटल, गुजैनी; रॉयल ड्रीम्स, थाउसैंड हैंड इवेंट, के पी ट्रेडर्स आदि रहे। 
एक शानदार प्रस्तुति बच्चो द्वारा प्रदर्शित की गई जिसकी थीम इस इवेंट की थीम पर थी वूमेन एंपावरमेंट। बहुत ही शानदार प्रस्तुति जिसको कोरियोग्राफ किया आस्था पांडे ने, प्रस्तुतियों में हर्षा वालेचा ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया, ललित कश्यप ने गीत गाए, सांवी सिंह ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कुमार देवनानी  द्वारा किया गया। जितनी भी महिला अवॉर्डी थी उन सभी को मंच भी दिया गया जिससे वह अपनी बात कह सके और अपने कार्य क्षेत्र के बारे में विशेष वर्णन से सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना एवं रेणुका पांवर के गीतों को सुनकर दर्शक झूम उठे
ओमर वैश्य परिवार मनाया होली मिलन समारोह
अनोखे अंदाज में मनाया नववर्ष मिलन समारोह
नित्या चावला सुपरवुमनिया अवॉर्ड्स से सम्मानित
कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने वाराणसी में किया 'भूल भुलैया 3' का ......
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :