होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को मिलेगा अब हाॅट कुक्ड मील
 
आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को मिलेगा अब हाॅट कुक्ड मील
Updated: 11/24/2023 7:07:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को मिलेगा अब हाॅट कुक्ड मील।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जनपद में शुक्रवार को नगरीय व ग्रामीण विकास खंडों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग विभाग द्वारा ‘हॉट कुक्ड मील योजना’ का शुभारंभ किया गया। जनपद स्तर पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ । विकासभवन में आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारीगणों द्वारा देखा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह (डीपीओ) ने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 11 बच्चों को योजना के अन्तर्गत टिफिन प्रदान करके योजना का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों एवं आंगनबाडी कार्यकत्र्रियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही सभी विकासखण्डों यथा सरसौल में  विधानसभा अध्यक्ष उ0प्र0 के प्रतिनिधि एवं ब्लाक प्रमुख द्वारा ऐमा व नवोदय नगर में, विकासखण्ड विधनू में खेरसा में  विधायक बिठूर के प्रतिनिधि, कल्याणपुर में सिंहपुर कछार में  ब्लाक प्रमुख, बिल्हौर में गोहिलयापुर में  ब्लाक प्रमुख एवं शिवराजपुर में मानाताला, काकूपुर निहाल में  ब्लाक प्रमुख एवं सभी अन्य विकासखण्ड यथा ककवन, चैबेपुर, पतारा, भीतरगांव, एवं घाटमपुर में अन्य  जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर योजना का शुभारम्भ किया गया। डीपीओ ने कहा कि  इस योजना के तहत जिले में 954 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मेन्यू के जरिये गर्म पके भोजन से लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना से शिक्षा प्राप्त करने वाले पंजीकृत बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ बेहतर प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान की जाएगी जिससे यहाँ पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण के स्तर कम करने एवं शिक्षा व स्वास्थ्य का स्तर बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी को देखते हुये आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को पोषण तत्वों और मोटे अनाज से बने व्यंजनों को केंद्र पर गर्म और ताजा भोजन खिलाने की शुरुआत की जा रही है। इससे बच्चे पूरे समय तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रुकेंगे, पढ़ाई भी करेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी।सजीव प्रसारण के अन्तर्गत सभी को अवगत कराया गया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हाॅट कुक्ड मील योजनान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिलाभार्थी 70 ग्राम खाद्यान्न (गेंहू/चावल) से गर्म पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। हाॅट कुक्ड मील योजना का मेन्यू एम0डी0एम0 के मेन्यू की भांति ही होगी, जिसके अन्तर्गत सोमवार को रोटी व सोयाबीन युक्त सब्जी, मंगलवार को सब्जी युक्त चावल व दाल, बुद्धवार को सोयाबीन की बडी युक्त तहरी, गुरूवार को रोटी एवं सब्जी युक्त दाल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी एवं सोयाबीन की बडी युक्त तहरी तथा शनिवार को सब्जी चावल सब्जी युक्त दाल का वितरण आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्र के 03 से 06 वर्ष के बच्चों में किया जायेगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व पर्यावरण दिवस पर 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
इटावा मूल निवासी डॉ. सूर्यकान्त बने वायु मित्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक
अत्याधुनिक जीई लॉजिक पी-9 अल्ट्रासाउंड मशीन लिवर सिरोसिस की करेगी सटीक जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण, मरीजों से ली फीडबैक
पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों का यूपीयूएमएस सैफई में निशुल्क उपचार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :