बामन पुराण से पहले निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
-कन्नौज के तिर्वा नगर में रामेश्वरम धाम में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम।
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।तिर्वा नगर में श्री बामन पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आज निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हों गया है।वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य प.अखिलेश कृष्ण दीक्षित भक्तों को वामन पुराण की कथा का रसपान करायेंगे।दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कथा का पाठ होगा।आगामी 13 मार्च को कथा का विराम होगा। 14 मार्ग गुरुवार को भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।गुरुवार को तिर्वा नगर के रामेश्वरम धाम से सुबह 11 बजे कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे बाजे के बीच निकली गई यात्रा में बडी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने प्रतिभाग किया। अपने-अपने सिर पर कलश लिए महिलाएं शोभायात्रा की अगुवाई कर रही थीं। पूरा नगर भगवान वामन की भक्ति रस में डूबा दिखाई दिया।नगर में जगह-जगह पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।कहीं पर जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया तो कहीं पर मीठे पानी की सेवा की गई।यात्रा नगर में भ्रमण के बाद वापस रामेश्वरम धम पर पहुंचकर पुरी हुई।दोपहर 2 बजे से भक्त आचार्य जी से कथा का रसपान करेंगे।उसके बड़ प्रसाद के वितरण भी किया जायेगा।बडी संख्या में भक्त शोभा यात्रा में शामिल रहे।