गोरखा सहयोग संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज व महिला विंग की बबीता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राष्ट्रीय गोरखा सहयोग संगठन के द्वारा प्रदेश एवं जिला शाखा का गठन किया गया है। यह गठन रमेश सिंह छेत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह छेत्री तथा सुरेश सिंह छेत्री कोषाध्यक्ष के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सिंह छेत्री ने बताया कि यह गठन गोरखा सहयोग संगठन को और अधिक गति प्रदान करने हेतु किया गया है। जिससे समाज हित में और अधिक सामाजिक कार्यों का संपादन सफलतापूर्वक किया जा सके। इस अवसर पर संरक्षक भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा, वरिष्ठ सलाहकार विश्वनाथ जी, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष हेमवीर दद्दा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
|