महिला ने जमीन मामले पर प्रशासन से लगाई न्याय गुहार।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | खुशी गुप्ता पत्नी स्व. रवि कुमार गुप्ता हाल निवासिनी मकान नं0-328, पुराना शिवली रोड, निकट शान्ती होटल, गली नं.-1. कल्यानपुर की है। प्रार्थिनी का पति रवि कुमार गुप्ता आराजी सं.-749 रकबा 0.742080 स्थित मौजा सिंहपुर कछार, परगना, तहसील के 1/15 भाग का मालिक था। रवि कुमार गुप्ता के हिस्से की आराजी की कीमत केडीए ने लगभग 40 लाख रुपये दी जा रही थी। राजेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र छत्रपाल गुप्ता निवासी मकान नं0श.-31, गुप्ता मार्केट, कल्यानपुर ने रवि कुमार गुप्ता को धोखा देकर 4 मार्च 2022 को अपने हक में मुख्तारनामा लिखवा लिया था। मुख्तारनामा लिखवाने के बाद अपनी पत्नी रूचि गुप्ता के नाम 15 जुलाई 2022 को रवि कुमार गुप्ता की आराजी सं.-749 रकबा 0. 7420हे0 स्थित सिंहपुर कछार, जो ग्राम सम्भरपुर से लगी हुई है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये है, को बदनियती से बैनामा कर दिया है। एक भी रुपया प्रार्थिनी के पति को नहीं दिया है। प्रार्थिनी के पति ने जब राजेन्द्र कुमार गुप्ता से कहा कि तुमने मेरी जमीन क्यों बेच डाली और धोखा देकर मुख्तारनामा क्यों लिखवाया। एक भी रुपया उसे नहीं दिया, तो राजेन्द्र कुमार गुप्ता व उसकी पत्नी रुचि गुप्ता, प्रार्थिनी के पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते थे। जिससे प्रार्थिनी का पति मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। प्रार्थिनी के पति ने 09 अप्रैल 2024 को थाना कल्यानपुर में लिखित रिपोर्ट दी, तो राजेन्द्र कुमार गुप्ता व रुचि गुप्ता ने प्रार्थिनी के पति को इतना प्रताड़ित किया कि उसके पास आत्महत्या करने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखायी दिया |
|