एसएचओ फजलगंज ने आपरेशन सुदर्शन पर लगाई कामयाबी की मोहर |
-- दबोचे दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | फजल गंज पुलिस के हाथ लगी फिर बड़ी सफलता लगभग 30 किलो गांजा बरामद दबोचे गए दो अंतर्राजीय गांजा तस्कर एसएचओ फजल गंज सुनील सिंह ने ऑपरेशन सुदर्शन पर लगाई कामयाबी की मोहर सूचना के आधार पर फजल गंज एसएचओ सुनील सिंह ने दल बल के साथ दादा नगर पुल स्थित कच्ची बस्ती में दबिश देकर दो व्यक्तियों को धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्तियों का नाम देवेंद्र सिंह व चंदन यादव है। दोनों अभियुक्तों के पास से 29 किलो 836 ग्राम अवैध गांजा बरामद। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि देवेंद्र सिंह और चंदन यादव शातिर अपराधी हैं। देवेंद्र सिंह पर विभिन्न थानों में लूट, हत्या की कोशिश, अपरहण, एनडीपीएस आदि के 16 मुकदमे पहले से चल रहे हैं। इस सफलता के लिए पूरी टीम को 25 हज़ार नगद ईनाम देने की घोषणा भी की गई। निडर, साहसी व तेज़ तर्रार फजल गंज थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक सुनीत शर्मा, उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह,लवकुश मिश्रा, कांस्टेबल शिव कुमार ने गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम दिया।