ग्रीन बेल्ट में लगाये जायेंगे पौधे, चिड़ियों के लिए बनेगा रैन बसेरा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जल्द की साउथ सिटी में प्रदूषण कम करने के उददेश्य से कानपुर नगर निगम द्वारा ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जायेगा। इतना ही नही ग्रीन बेल्ट में जहां सुन्दर पौधो को लगाया जायेगा तो वहीं चिड़ियों के लिए रैन बसेरा भी बनाया जायेगा। यह ग्रीन बेल्ट साउथ एक्स मॉल किदवई नगर से यशोदा नगर बाईपास तक विकसित किया जायेगा। कुछ दिन पहले ग्रीन बेल्ट में पौधा लगाकर नगर आयुक्त द्वारा इसका शुभारम्भ भी किया जा चुका है।कानपुर दक्षिण में पर्यावरण के संरक्षण तथा प्रदूषण को कम करने के लिए जल्द ही ग्रीनबेल्ट विकसित किया जायेगा। कुछ दिन पहले नगर आयुक्त शरणप्पा जीएन द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर यहां पौधा लगाकर शुभारम्भ किया जा चुका है। बताया जाता है कि विकसित होने वाली ग्रीनबेल्ट में मौलश्री, अमृतास, चांदनी, टिकोमा,शीशम, फ्राइकस, कैलेंड्रा, अर्जुन, डिबिस्कस आदि पांच हजार पौधों का रोपण कियागया है साथ ही ब्लाकों में 36,428 पौधों लगाए जायेगे जिनके एक वर्ष में रख-रखाव के लिए लगभग 266 लाख रूपये खर्च किया जायेगा। इसी प्रकार बाकरगंज चौराहे से यशोदा नगर बाईपास तक भी ग्रीन बेल्ट को विकसित कताया जायेगा साथ ही यहा चिडियों के लिए रैन बसेरा बनाने के साथ ही प्रदूषण नियंत्रित करने वाले पौधे एवं रंग-बिरगें फूलों के पौधों का रोपण किया जायेगा।
|