होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  गंगा नदी में डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
 
गंगा नदी में डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
Updated: 5/2/2024 6:45:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

गंगा नदी में डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
-तिर्वा के धर्मपुर गांव का रहने वाला था युवक
-गांव के रहने वाले ग्रामीण के अंतिम संस्कार में गंगा घाट गया था युवक
-रेसक्यू टीम को 30 घंटे के बाद भी नहीं मिल सकी सफलता, गांव के ग्रामीण परिजनों के साथ गंगाघाट पर डटे
-मृतक युवक का शव ना मिलने से आहत परिजनों का हाल बेहाल
प्रिंस श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।एक दर्दनाक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।गांव के ही एक युवक के अंतिम संस्कार को युवक कन्नौज के मेंहदीघाट गंगा जी गया था, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था।बताते चलें कि कन्नौज जिले के कोतवाली तिर्वा के गांव धर्मपुर गांव निवासी गोपाल का पुत्र 26 वर्षीय मुकेश उर्फ नन्हू गांव के ग्रामीण बिनोद की मृत्यु के उपरांत उनके अंतिम संस्कार में गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कन्नौज के मेंहदीघाट गंगा जी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये बुधवार की सुबह गया था।दोपहर 12 बजे के करीब बिनोद के अंतिम संस्कार के उपरांत गांव के ग्रामीण गंगा जी में स्नान को चले गये थे।वहीं मुकेश भी अपने गांव के अन्या साथियों के साथ घाट पर ही गंगा स्नान को पानी में चला गया था।नहाने के दौरान अचानक गंगा के गहरे पानी में मुकेश डूब गया था।घटना की जानकारी पर पहले गांव के ग्रामीणों ने मुकेश को बचाने का प्रयास किया था,वहीं असफल होने पर पुलिस और घाट पर रेसक्यू टीम को सूचना दी गई थी।कल दोपहर से गुरुवार की सायं तक रेसक्यू टीम और गोताखोरों के प्रयास के बाद भी गंगा की जलधारा में समाये मुकेश का कोई पता नहीं चला सका था।उधर दर्दनाक घटना के बाद मुकेश के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर ही डटे हुये हैं।बताते चलें कि उपरोक्त गांव के निवासी मुकेश के पिता की मौत के बाद उनके परिवार में मां के अलावा मुकेश के दो अन्या भाई और तीन बहने हैं।तीन भाइयों में मुकेश बीच का था,और केरल में नौकरी करता था।मुकेश के दो अन्य भाइयों में दिनेश बड़ा और गोविंद छोटा भाई है। पिता की मौत के बाद दोनों भाई लेवरी का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।वहीं तीन बहनों की शादियां हो चुकी हैं।मुकेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गंगा जी की जलधारा में समाये मुकेश का शव ना मिलने से परिवार और भी अधिक आहत है।गुरुवार की सायं तक मुकेश की तलाश को लगी रेसक्यू और गोताखोरों की टीम को मुकेश का सुराग नहीं लग सका है,वहीं गांव के ग्रामीण बडी संख्या में घाट पर मौजूद हैं।मुकेश का शव ना मिलने से आहत परिवार लगातार टूट सा रहा है,आखिर वह घर का कमाऊ पूत जो था।मुकेश का शव ना मिलने से आहत परिवार के करुण क्रंदन के सिलसिला लगातार जारी है।वहीं गांव की ग्रामीण परिवार को धैर्य बधा रहे हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
परिवार परामर्श केन्द्र में एक जोड़ा फिर से साथ हुआ
बैठक में गायत्री जयंती समारोह की बनी रूप रेखा
सचिव के प्रयास सेएक वर्ष पुराने वैवाहिक मतभेद का निपटारा
सीओ ने लिया स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
नेताओं के बूथों पर भी नही दिखाई दिया मतदाताओ का खास उत्साह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :