होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  छात्रों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव और भागीदारी को बढ़ाने के बताए गए तरीके
 
छात्रों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव और भागीदारी को बढ़ाने के बताए गए तरीके
Updated: 5/4/2024 11:48:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

छात्रों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव और भागीदारी को बढ़ाने के बताए गए तरीके |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत शनिवार को सुजात गंज स्थित एम एम जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक "अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे करें" था। जिसमें शामिल बच्चों को अपने मताधिकार को प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शपथ भी दिलाई गयी। सभी को यह बताया गया कि वे अपने घर जाकर ऐसे सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें जिनका नाम मतदाता सूची में है।
छात्रों को मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव और भागीदारी को बढ़ाने के तरीके की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य मो राशिद अंसारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो। मतदान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस उम्र में जागरूक करने से आने वाले दिनों में ये बच्चे अपने घर के साथ-साथ औरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर मोहम्मद शाहिद जमाल ने विद्यार्थीयों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि मतदान के दिन अधिक से अधिक लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिये भी प्रेरित करना होगा।
विद्यालय इन कार्यक्रमों को बच्चे का समग्र विकास करने के लिए आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कैम्पस प्लेसमेंट में सात छात्राें का चयन
कानपुर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिया उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
छात्रों को डेटाबेस पाइथन एवं वेब डिजाइनिंग दिए टिप्स
दून इंटरनेशन स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
वेदांत लर्निंग सेंटर ने रचा कीर्तिमान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :