जया पाल बोलीं - बीजेपी सरकार में महिलाओं को मिल रही सुरक्षा
-जया पाल ने सपा पर साधा निशाना
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने आज भाजपा के लोकसभा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा पर निशाना साधा।उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में किसी को न्याय नही मिला और बांकी उन्ही ने माफियाओं को पैदा भी किया और हर जगह पर उनका शोषण,और अन्य लोग जो असहाय और असक्षम है,उन लोगों को शोषण भी किया है,जिस तरह से जमीन का मामला है और औरतों पर अत्याचार है दुराचार है।यह सब चीजें जो है सपा सरकार में देखी गयी है।बांकि सपा में भी,बसपा में भी है और कांग्रेस में भी है गुण्डा माफिया हर जगह पर मिला है,लेकिन भाजपा सरकार ने सबको पूरी तरह से न्याय दिलाया।मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य किया है उससे महिलाएं स्वतंत्र होकर चाहें रात हो या दिन किसी भी समय स्वतंत्र होकर जा सकती है,उनके साथ कोई दुव्र्यवहार नही हो सकता है और अगर कोई घटना होती है तो तत्काल कार्यवाही होती है।