नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों फांसी पर छह पर मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या के मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी राजेंद्र कुशवाहा ने पुत्री स्वाती (22) की शादी दो साल पहले नरवल थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी सर्वेश कुशवाहा के साथ की थी। रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में स्वाती ने साड़ी के सहारे कमरे में फांसी लगा ली। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतका के पिता राजेंद्र कुशवाहा ने नरवल थाने में पति सर्वेश, जेठ राहुल, जेठानी, ननद रानी कुशवाहा, सास किरन कुशवाहा व नन्दोई अजय कुशवाहा के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं नरवल थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक महिला के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।