होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कन्नौज - 3 बजे तक जिले में 51.52 प्रतिशत मतदान। लोकसभा क्षेत्र की तिर्वा में 53.35 प्रतिशत मतदान। सदर में 53.18, छिबरामऊ में 51. 05 प्रतिशत मतदान। बिधूना में 50.01 प्रतिशत और रसूलाबाद में सबसे कम 49.59 प्रतिशत ने डाले वोट।
  2.      
  3. छिबरामऊ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा लेकर लगाए जय श्री राम के नारे
  4.      
  5. कन्नौज - जिले की पांचों विधनसभाओं में शाम 5 बजे तक 59.06 प्रतिशत मतदान। सबसे ज्यादा तिर्वा में 60.36 प्रतिशत मतदान। सबसे कम मतदान छिबरामऊ में 57. 83 प्रतिशत। रसूलाबाद में 58. 19, सदर में 60. 32 और बिधूना में 58. 59 प्रतिशत ने डाले वोट। एक घण्टे का मतदान अभी भी बाकी।
  6.      
  7. कन्नौज - कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कि वोट की अपील। कहा जनता करे ज्यादा से ज्यादा वोट। वोट कर बेईमानों से देश को बचाये। कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने विधायक की डांट के शिकार सिपाही से की मुलाकात। कई और पोलिंग बूथ पर भी गये सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव।
  8.      
  9. कन्नौज - भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर हटाई गयीं पीठासीन अधिकारी। तिर्वा के मवय्या की पीठासीन अधिकारी अर्चना यादव हटाई गयीं। भाजपा प्रत्याशी ने की थी आयोग में शिकायत। की थी सपा के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत। मवय्या के बूथ संख्या 375 पर तैनात थी अर्चना यादव।
  10.      
  11. कन्नौज - अखिलेश यादव पहुँचे कन्नौज, जिस पुलिस कर्मी से भाजपा के लोगो ने की थी बदसलूकी उस पुलिस कर्मी से मिले अखिलेश यादव बूथ संख्या 2,3,4,5 पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को दी थी धमकी, अखिलेश यादव ने उस पुलिस कर्मी को बुलवाया और उससे मिले,उस सिपाही पर सपा के पक्ष में मतदान कराने का लगा था आरोप । सौरिख क्षेत्र का मामला।
  12.      
  13. कन्नौज - सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज। सौरिख पहुंचे अखिलेश यादव से सपा कार्यकर्ताओं ने की शिकायत। प्रशासन पर सपाइयों को परेशान किये जाने की शिकायत।
  14.      
  15. 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक 43.14 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ,
  16.      
  17. 205 विधान सभा रसूलाबाद में 41.23 प्रतिशत मतदान हुआ,
  18.      
  19. 202 विधान सभा बिधूना में 41.81 प्रतिशत
  20.      
  21. 198 विधानसभा कन्नौज में 45.24 प्रतिशत,
  22.      
  23. 197 विधानसभा तिर्वा में 44.91 प्रतिशत
  24.      
  25. 196 विधानसभा छिबरामऊ में 42.93 प्रतिशत,
  26.      
  27. कन्नौज-कन्नौज 42-कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 01:00 PM तक
  28.      
  29. कन्नौज-कन्नौज सीट पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली राहुल गांधी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार अखिलेश के लिए मांगा वोट राहुल का बड़ा दावा, इस बार पीएम नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी, होगी हार
  30.      
  31. कन्नौज-बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल और अखिलेश। कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में की चुनावी जनसभा।
  32.      
  33. कन्नौज-कन्नौज के छिबरामऊ और हंसेरन में आज बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा प्रस्तावित थी। छिबरामऊ के सौंरिख रोड पर आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
  34.      
  35. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  36.      
  37. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  38.      
  39. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत,27 सवारियां हुई घायल
 
एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत,27 सवारियां हुई घायल
Updated: 5/9/2024 12:21:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में दो की मौत,27 सवारियां हुई घायल
-गुरुवार की सुबह लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर गांव के निकट प्वाइंट 205 पर हुआ हादसा
-मक्का से लदा ट्रक पलटने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराते हुये मक्के के बोरों पर चढ़कर दूसरी ओर पलटी
-दुर्घटना में दो की मौत,27 सवारियां हुईं घायल
-घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में कराया गया है भर्ती
प्रिंस श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही एक बस पलटे ट्रक पर लदी मक्का के बोरों पर चढ़ने और ट्रक से टकराकर अनियंत्रित होने के कारण सड़क के दूसरी ओर पलट गई।दुर्घटना में दो राहगीरों की मौके पार ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 27 सवारियां घायल हुईं हैं।सभी घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज तिर्वा में जारी है।जानकारी के मुताबिक बिहार के सीवान से एक बस सवारियों को लेकर दिल्ली जाने के लिये रवाना हुई थी।बुधवार की सुबह 3 बजे के करीब जैसे ही तेज रफ्तार बस ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर गांव के निकट पहुंची।तभी पहले से यहां मक्का के बोरों से लदे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में आ गई।तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई बस मक्का के बोरों पर चढ़ते हुये ट्रक से भिडंत के बाद सड़क के दूसरी ओर पलट गई।जिस समय दुर्घटना घटी,बस पर सवार सभी यात्री सोये हुये थे।दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई।इसी बीच बस पर सवार दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत ही गई।जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।वहीं दुर्घटना में 27लोग घायल हुये हैं।जिनमें प्रांशु पुत्र वीरेंद्र उम्र 15 साल निवासी गोपालगंज, पूजा पत्नी यशपाल रोहतक 32,यशपाल पुत्र कृष्ण 40,चंदन पुत्र को वैकूम सिंह भोजपुर आरा 35, विनोद पुत्र मदन  गोपालगंज 38,महावीर पुत्रा नागेंद्र 20 साल, अनिरुद्ध पुत्र बलराम 24 साल गोपालगंज,चंद्रकाराम पुत्र बसंतराम 40,साहिल अंसारी पुत्र हशीम 18 साल,मिथलेश पुत्र हरी सिंह 45 साल सीवांग,आशिफ अहमद पुत्र जागीर हुसैन 18 साल गोपालगंज,प्रकाशराम 36 साल,मुनीममंडल निवासी कुशीनगर,विनोद कुमार 25 साल गोपालगंज,असरफ अली गोपालगंज 25 साल,अभय पांडे पुत्र नंदकिशोर 25 साल गोपालगंज,कन्हैया पुत्र जुगल सैनी 18 साल गोरखपुर,रमेश पुत्र जगदम्बा यादव 37 साल गोपालगंज,बूटन 35 साल,उपेंद्र पुत्र राजेंद्र 37 साल,अमरेंद्र 32 साल,बबिता पत्नी कमलेश 35 साल कुशीनगर,कमलेश 40 साल कुशीनगर,सुग्रीव 35 साल गोरखपुर,मुराद पुत्र सौरव 24 साल गोपालगंज,शुभम 21साल, जमल अहमद 19 साल गोपालगंज को पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है।बडी संख्या में घायलों के पहुंचने के कारण मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों की टीम ने प्राचार्य सीपी पाल,सीएमएस दिलीप सिंह,रंजीत कुमार की देखरेख में उपचार शुरू कर दिया था।घायलों की उपचार के कारण मेडिकल कॉलेज में चीखे चारो ओर सुनाई पड़ रही थीं।वहीं दुर्घटना में दो मृत्कों की पहचान अभी नहिं हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया है।पुलिस के मुताबिक मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।सभी घायलों के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।दुर्घटना के बारे में पता चला है कि, बिहार के गोपालगंज से नागेंद्र यादव ठेकेदार द्वारा किसना बस सर्विस यूपी 22 ए टी 3855 से 12 लेबर दिल्ली के लिये जा रहे थे। जबकि बस में 30 सवारियां और मौजूद थीं। एक मृतक का नाम अशोक और दूसरा उसका साथी बताया गाया है, जिसका नाम नहीं पता चल सका है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
बड़ौदा यूपी बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आंग, कैश लॉकर सुरक्षित
आईसीयू कर्मी का सुसाइड दो दिन से सड़ रहा था शव, हत्या का आरोप
ऑनलाइन पेमेंट ना होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट
भीषण गर्मी ने 29 सालों का रिकार्ड तोड़ा पारा 46.9, हीटवेव का रेड अलर्ट
समस्यसाओं पर एनआरआई सिटी निवासियों का बिल्डर के खिलाफ धरना, काम रुकवाया
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :