होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. साथी के साथ मारपीट से उत्तेजित विभाग के अन्य कर्मचारी पहुँचे कोतवाली दी तहरीर,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का ।
  2.      
  3. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर बायरल।
  4.      
  5. विभाग के इस बसूली अभियान में ग्रामीण ने विभाग के कर्मचारी से की मारपीट।
  6.      
  7. विभाग की टीम बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए गाँव चला रही चेकिंग अभियान।
  8.      
  9. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की मारपीट ।
  10.      
  11. जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन।
  12.      
  13. हत्यारों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग।
  14.      
  15. कन्नौज तहसील से कलेक्ट्रेट तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर भारत का प्रदर्शन।
  16.      
  17. कन्नौज - कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपराह्न के बाद हत्या मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश।
  18.      
  19. जांच में दोषियों को बख्शा नही जाएगा- सीएमएस
  20.      
  21. कन्नौज- तेज बुखार से मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  22.      
  23. मामला एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बहसुइया गांव/कानपुर नगर के अरौल के 210.500 प्वाइंट कट का
  24.      
  25. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लोडर की टक्कर से टूरिस्ट बस खंदक में उतरी लोडर सवार पति-पत्नी सहित तीन घायल
  26.      
  27. कन्नौज- कन्नौज में टला बड़ा हादसा
  28.      
  29. शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेशित किया ।
  30.      
  31. तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया ।
  32.      
  33. गूगल मीट के माध्यम से दिए एस पी अमित कुमार आनन्द ने निर्देश ।
  34.      
  35. फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
  36.      
  37. कन्नौज -एसपी अमित कुमार आनन्द ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं।
  38.      
  39. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  भारतीय शिक्षण मण्डल की शिक्षक स्वाध्याय आनन्दशाला का आयोजन
 
भारतीय शिक्षण मण्डल की शिक्षक स्वाध्याय आनन्दशाला का आयोजन
Updated: 6/20/2024 1:18:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भारतीय शिक्षण मण्डल की शिक्षक स्वाध्याय आनन्दशाला का आयोजन
U-एक शिक्षक सम्पूर्ण समाज का कायाकल्प कर सकता है: डॉ उमा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय शिक्षण मण्डल कानपुर प्रान्त ने ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज, जवाहर नगर में शिक्षक स्वाध्याय आनन्दशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्टीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल डॉ उमा शंकर पचौरी ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण प्रविधियों एवं प्रासंगिकता से परिचित
कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि साधना कैसे की जानी चाहिए व उस साधना से समाज को कैसे व क्या दिया जा सकता है; इसकी सीख हमें श्रीरामचरित मानस से मिलती है। अहं का भाव सत्कर्म का नाश करता है। जिस प्रकार बालि ने अपने पुत्र अंगद को श्रीराम को सौंपते हुए उसकी विशेषता बतायी जाती है कि मुझमें बल व अभिमान है किन्तु अंगद में विनय पहले है फिर बल है।स्वामी विवेकानन्द ने सन् 1897 के एक भाषण में कहा था कि पुण्यों के प्रभाव से मनुष्य के रूप में जन्म मिलता है, दोगुने पुण्य के प्रभाव से भारत में जन्मे और तीन गुने पुण्य का प्रभाव से शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है। एक शिक्षक सम्पूर्ण समाज का कायाकल्प कर सकता है। एक उत्तम शिक्षक अपने व्यक्तित्व को आदर्श के रूप में समाज के समक्ष प्रस्तुत करता है जिससे समाज सीखता है। शिक्षक के व्यक्तित्व का गहरा प्रभाव उसके शिष्यों पर पड़ता है। छात्र के लिए उसका शिक्षक आदर्श होता है।  शिक्षक को अपने छात्र में श्रद्धा व विश्वास जाग्रत करने हेतु निरन्तर प्रयत्नशील रहना चाहिए। नई शिक्षा नीति 2020 में मूल्यपरक मुक्त शिक्षा की व्यवस्था की गयी है जिसमें छात्र अपनी रूचि के विषय चुनने के लिए स्वतन्त्र है। हमें ऐसे विद्यार्थी बनाने हैं जो समग्र राष्ट्रहित का चिन्तन करें। भारतीय शिक्षण मण्डल के अखिल भारतीय संरक्षक डॉ अंगद सिंह एवं विद्यालय की प्रबन्ध निदेशक डॉ पूजा अवस्थी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। भारतीय शिक्षण मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह ने परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राममिलन सिंह मुख्य अतिथि एवं अन्य आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ ममता तिवारी, डॉ एमडी द्विवेदी, उपप्रधानाचार्य आकांक्षा सिंह एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अच्छी शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान से ही खुलेंगे तरक्की के रास्तेःअमित कुमार यादव
बच्चों को अधंकार से प्रकाश की ओर ले जाये शिक्षकःडीएम
राज्यमंत्री ने किया शिक्षकों को सम्मानित
समस्याओं के हल न होने पर शिक्षकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया अपना हुनर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :