होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. साथी के साथ मारपीट से उत्तेजित विभाग के अन्य कर्मचारी पहुँचे कोतवाली दी तहरीर,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का ।
  2.      
  3. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर बायरल।
  4.      
  5. विभाग के इस बसूली अभियान में ग्रामीण ने विभाग के कर्मचारी से की मारपीट।
  6.      
  7. विभाग की टीम बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए गाँव चला रही चेकिंग अभियान।
  8.      
  9. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की मारपीट ।
  10.      
  11. जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन।
  12.      
  13. हत्यारों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग।
  14.      
  15. कन्नौज तहसील से कलेक्ट्रेट तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर भारत का प्रदर्शन।
  16.      
  17. कन्नौज - कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपराह्न के बाद हत्या मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश।
  18.      
  19. जांच में दोषियों को बख्शा नही जाएगा- सीएमएस
  20.      
  21. कन्नौज- तेज बुखार से मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  22.      
  23. मामला एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बहसुइया गांव/कानपुर नगर के अरौल के 210.500 प्वाइंट कट का
  24.      
  25. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लोडर की टक्कर से टूरिस्ट बस खंदक में उतरी लोडर सवार पति-पत्नी सहित तीन घायल
  26.      
  27. कन्नौज- कन्नौज में टला बड़ा हादसा
  28.      
  29. शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेशित किया ।
  30.      
  31. तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया ।
  32.      
  33. गूगल मीट के माध्यम से दिए एस पी अमित कुमार आनन्द ने निर्देश ।
  34.      
  35. फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
  36.      
  37. कन्नौज -एसपी अमित कुमार आनन्द ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं।
  38.      
  39. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  सावन से पहले संवरने लगे शहर के शिवालय
 
सावन से पहले संवरने लगे शहर के शिवालय
Updated: 7/21/2024 11:14:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

सावन से पहले संवरने लगे शहर के शिवालय
-सोमवार से शुरू हो रहा सावन, पूरे महीने भोले की भक्ति में लीन रहेंगे भक्त
-मंदिरों लेकर घरों में शुरू हुई तैयारियां,कई जगह धार्मिक आयोजन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। चंद दिनों बाद भोलेनाथ की स्तुति का महापर्व सावन मास प्रारंभ होने वाला है।धार्मिक मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।शिव भक्तों ने इस महीने के आगाज को लेकर खासा उत्साह है।शिवालयों में जोर-शोर से तैयारी शुरू हो गई है।मंदिरों में सफाई और रंग रोगन किया जा रहा है। 22 जुलाई सोमवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है।इन दिनों शहर के पौराणिक बाबा विश्वनाथ मंदिर और गौरीशंकर मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है, यहां पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।शिवालयों को सजाने का काम इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है।छोटे मंदिरों को भी आकर्षक रूप देने के लिए भक्त जुटे हुए हैं।सावन में पहले दिन पड़ने वाले सोमवार को ही भक्त मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना करेंगे।पूरे एक माह तक चलने वाले सावन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।मंदिरों के रंग-रोगन के साथ ही साफ-सफाई का काम भी युद्धस्तर पर होता नजर आया। सावन मास में कांवरियों में भी खासा उल्लास देखने को मिलता है।कांवरिया सावन में गंगा नदी से जल भरकर इत्रनगरी के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में कांवरियों को देखते हुए बाजार में भगवा कपड़ा आदि भी सज गए हैं।जहां कांवरिया कांवड़ लेकर यात्रा पर जाते हैं तो पूरे माह उत्सव का आनंद महिलाएं भी खूब उठाती हैं।महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाने के साथ झूलों का आनंद लेकर अपनी महफिलें सजाती हैं।उधर शिव मंदिरों में लगने वाले मेले की दुकानदारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
           *इनसेट*
गौरी शंकर में रहेगी विशेष व्यवस्था
कन्नौज।सावन में इत्रनगरी के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में सबसे अधिक भीड़ होती है।पूरे शहर में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की जाती है।मंदिर में भक्तों की लाइन लगती है।ऐसे में इसे देखते हुए इस बार मंदिर में विशेष तैयारी की गई है।भीड़ से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग आदि का काम भी रविवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
              *इनसेट*
सावन के साथ शुरू होगी खुशियां और त्योहारपंचांग के मुताबिक सावन के साथ ही तमाम व्रत और त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।हरियाली अमावस्या,रक्षाबंधन,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से लेकर दीपावली तक आने वाले विभिन्न त्योहारों से खुशहाली का माहौल रहता है।खास बात यह है कि सावन से शुरू त्योहारों के इस सिलसिले में लगभग सभी देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गणपति बप्पा मोरिया के घोष के साथ गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना
गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय हुआ नगर
10 दिवसीय उत्सव सहित श्री गजानन भगवान ढोल ताशे की धुन पर पंडालों में हुए विराजमान
आ रहे हैं गजानन, मूर्तियों की मांग बढ़ी
कान्हा की छटी में आयोजित भण्डारे में उमड़ी भीड़
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :