होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. साथी के साथ मारपीट से उत्तेजित विभाग के अन्य कर्मचारी पहुँचे कोतवाली दी तहरीर,मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मक्का पुरवा का ।
  2.      
  3. मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर बायरल।
  4.      
  5. विभाग के इस बसूली अभियान में ग्रामीण ने विभाग के कर्मचारी से की मारपीट।
  6.      
  7. विभाग की टीम बिजली बिल के बकाया भुगतान के लिए गाँव चला रही चेकिंग अभियान।
  8.      
  9. कन्नौज-बिजली विभाग की टीम से ग्रामीण ने की मारपीट ।
  10.      
  11. जिला कलेक्ट्रेट में सौंपा गया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन।
  12.      
  13. हत्यारों की गिरफ्तारी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग।
  14.      
  15. कन्नौज तहसील से कलेक्ट्रेट तक बार काउंसिल ऑफ उत्तर भारत का प्रदर्शन।
  16.      
  17. कन्नौज - कासगंज में महिला अधिवक्ता के अपराह्न के बाद हत्या मामले में अधिवक्ताओं का आक्रोश।
  18.      
  19. जांच में दोषियों को बख्शा नही जाएगा- सीएमएस
  20.      
  21. कन्नौज- तेज बुखार से मासूम की मौत, परिजनों में आक्रोश,परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  22.      
  23. मामला एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के थाना ठठिया के बहसुइया गांव/कानपुर नगर के अरौल के 210.500 प्वाइंट कट का
  24.      
  25. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लोडर की टक्कर से टूरिस्ट बस खंदक में उतरी लोडर सवार पति-पत्नी सहित तीन घायल
  26.      
  27. कन्नौज- कन्नौज में टला बड़ा हादसा
  28.      
  29. शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेशित किया ।
  30.      
  31. तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया ।
  32.      
  33. गूगल मीट के माध्यम से दिए एस पी अमित कुमार आनन्द ने निर्देश ।
  34.      
  35. फरियादियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को दिए निर्देश
  36.      
  37. कन्नौज -एसपी अमित कुमार आनन्द ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं।
  38.      
  39. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  सावन के पहले सोमवार को महादेव के जयघोष से गूंजे इत्रनगरी के शिवालय
 
सावन के पहले सोमवार को महादेव के जयघोष से गूंजे इत्रनगरी के शिवालय
Updated: 7/22/2024 11:55:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

सावन के पहले सोमवार को महादेव के जयघोष से गूंजे इत्रनगरी के शिवालय
-बाबा के दर्शन कर लगाये जयकारें
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सावन के पहले सोमवार की सुबह से शाम तक शिव मंदिरों में भक्तों का रेला लगा रहा।शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया।भीड़ के चलते बम-बम भोले व हर-हर महादेव का जयकारे लगाते हुए भक्त कतारों में लगे रहे।दूध, दही, धूप, दीप,अर्पित कर सुख-सृमद्धि की कामना की।खासकर शाम को सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में आरती के दौरान रौनक देखते ही बनी।सावन मास में वातावरण भक्ति रस से सराबोर है।भक्त रुद्राभिषेक के साथ अनुष्ठान कर भोले नाथ को प्रसन्न करने में लगे हुए है।माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों पर खासी कृपा करते हैं। सच्चे मन से शिव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में पहले सोमवार को भोर से ही पूजा पाठ के लिए मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही।पूरे दिन घंटा और घड़ियाल के साथ जयकारे गूंजते रहे। यहां कतारों में लगकर कांवरियों ने गंगा जल से शिवलिंगों का जलाभिषेक किया।इसी तरह
नगर के चौधरियापुर स्थित बाबा विश्व नाथ मंदिर,नखासा और सराय घाघ स्थित मनकामेश्वर मंदिर,शेखाना स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर,वनखण्डी नाथ मंदिर,पंचमुखी दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में आस्था की कतारें लग रहीं।सावन मास के चलते पूरी इत्रनगरी का वातावरण शिवमय बना है।युवा टोली की ओर से मंदिर परिसर और बाहर भक्तों की सुविधा के लिए चरणपादुका का स्टॉल लगाया।
          *इनसेट-1*
दुकानदारों की खूब चांदी
कन्नौज। बाबा गौरी शंकर मंदिर के बाहर फूल की दुकानें लगाए दुकानदारों की तो खूब चांदी रही। एक छोटी सी टोकरी में दो धतूरा एक छोटा माला और कुछ फूलों का भाव 11 से 21 रुपए तक रहा।बडे़ माला का भाव 51 से 101 रुपए तक पहुंच गया।मंदिर मार्ग पर जगह-जगह प्रसाद के स्टॉलों के साथ बच्चों के खेल-खिलौने की कई दुकानें सजी थीं।अधिक भीड़ के चलते मंदिर का महौल मेले जैसा बना हुआ था।जिससे नंहे-मुन्ने बच्चों ने मेले का खूब आनंद उठा खरीदारी की।
           *इनसेट- 2*
पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना
कन्नौज। सावन के पहले सोमवार के चलते इत्रनगरी के सिद्ध बाबा गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की खासी भीड़ रही।भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी खासा चौकन्ना रहा। प्रशासन को चौकन्ना देखते हुए अराजकतत्व मंदिरों से दूरी बनाए रहे।प्रशासन ने मंदिरों में महिला भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस को भी तैनात किया।आला अधिकारी भी मंदिर पर नजर बनाए रहे।
          *इनसेट -3*
गंगा स्नान को जुटी भीड़
कन्नौज।सावन के पहले सोमवार को कन्नौज के मेहंदीघाट पर गंगा स्नान के लिए शिव भक्तों की भीड़ लग गई।यहां गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।बेलपत्र,धतूरे और फूल पत्तियां चढ़ाईं।मेहंदी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गणपति बप्पा मोरिया के घोष के साथ गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना
गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय हुआ नगर
10 दिवसीय उत्सव सहित श्री गजानन भगवान ढोल ताशे की धुन पर पंडालों में हुए विराजमान
आ रहे हैं गजानन, मूर्तियों की मांग बढ़ी
कान्हा की छटी में आयोजित भण्डारे में उमड़ी भीड़
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :