होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला मोहल्ले का मामला
  2.      
  3. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये भेज दर्ज किया मुकदमा
  4.      
  5. वर्ग विशेष का बताया जा रहा हमलावर युवक
  6.      
  7. देर रात एक युवक पर हमला करने का आरोप
  8.      
  9. घर लौट रहे युवकों पर धारदार हथियार से हमला
  10.      
  11. डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों संग गिरफ्तार,पुलिस ने घायल डकैत विवेक को अस्पताल भेजा,ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई है मुठभेड़
  12.      
  13. पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम
  14.      
  15. मुठभेड़ में ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती डाला था
  16.      
  17. डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना को लगी गोली
  18.      
  19. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की डकैतों से मुठभेड़
  20.      
  21. पुलिस ने घायल डकैत को अस्पताल भेज बाकी दो को भेजा हवालात। ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई पुलिस बदमाशों की मुठभेड़। पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम। बदमाशों के दो साथियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार।
  22.      
  23. मुठभेड़ में इंदरगढ़ क्षेत्र में डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना के पैर में लगी गोली। डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों साथ गिरफ्तार।
  24.      
  25. कन्नौज - देर रात पुलिस की डकैतों से मुठभेड़। वाहन चेकिंग के दौरान हुई डकैतो से मुठभेड़।
  26.      
  27. मेडिकल कॉलेज में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरा सरैया गांव की घटना
  28.      
  29. स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला बाहर,घायल वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे परिजन
  30.      
  31. बारिश के दौरान भरभराकर गिरी दीवार दीवार के पास बैठा वृद्ध मलबे में दबा
  32.      
  33. अस्पताल को नोटिस जारी,सदर क्षेत्र के अर्शी हॉस्पिटल का मामला
  34.      
  35. अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर तक नही मौजूद, एक्सरे रूम में भी अव्यवस्था,फर्जी झोला छाप कर रहे इलाज, गुप्त शिकायत पर नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने मारा था छापा,
  36.      
  37. बदहाल ऑपरेशन रूम में गंदगी अव्यवस्था का अंबार,बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा हॉस्पिटल, हॉस्पिटल संचालक के पास पैथोलॉजी की डिग्री लेकिन नाम के आगे लगाया डॉ मुशीर
  38.      
  39. कन्नौज-मौतो को दावत दे रहा खुद बीमार अर्शी हॉस्पिटल,नोडल डॉकटर की छापेमारी में हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  प्रधानमंत्री के सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव देखते भाजपाई
 
प्रधानमंत्री के सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव देखते भाजपाई
Updated: 9/2/2024 9:30:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

प्रधानमंत्री के सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव देखते भाजपाई |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाने के साथ ही प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया।
सोमवार को केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के खातिर एक बड़ी एलई डी लगाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओ में सबसे पहले सदस्यता लेने की होड़ मच गई। प्रत्येक मंडल में 2 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। दक्षिण जिले में निराला नगर, किदवई नगर, जूही, बाबूपुरवा, यशोदा नगर, जरौली, हरजिंदर नगर, रामादेवी, बर्रा सभी तेरह मंडलों में कार्यकर्ताओं ने मोबाईल नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सामूहिक रूप भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपनी सदस्यता ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने गोविन्द नगर, किदवई नगर,चालीस दुकान,बर्रा विश्व बैंक सहित प्रमुख बाजारों में घूम- घूम कर मोबाईल पर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर व्यापारियों, दुकानदारों एवं ग्राहकों को भाजपा का सदस्य बनाया।व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की।भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर ऐसा लग रहा था मानो दुकानदार इंतजार में ही बैठे थे कि कोई पार्टी कार्यकर्ता आए और उन्हें भाजपा का सदस्य बनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलती है। भाजपा केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज बनाने और देश को मजबूत करने के खातिर राजनीति करती है। पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन पर्व है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर कुंडी खटखटाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बना कर पार्टी के विचारधारा से जोड़ें। पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में अपनी मजबूत सकारात्मक भूमिका निभाएं। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पार्टी देश भर में 10 करोड लोगों को सदस्य बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच की कड़ी है। सदस्यता अभियान भारत की जय भाजपा की विजय का अभियान है। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 24 को जिला कार्यशाला हो चुकी है। इसके अलावा मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठकें हो चुकीं हैं।प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों को सदस्य बनाना है। जिला सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाते हुए जन जन को भाजपा की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्यता बनाने की व्यापक योजना बन चुकी है। प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू, पूनम द्विवेदी , अनीता गुप्ता, कौशल किशोर दीक्षित,दिनेश कुशवाहा, राम बहादुर यादव, सुनील नारंग,अनूप अवस्थी, प्रकाश वीर आर्य, मनीष त्रिपाठी, पार्षद अभिनव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
व्यापारियों ने किया मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सम्मानित
पीएम से 11आरक्षण के वर्गीकरण पर जनमत संग्रह कराए की गुहार
अमर सिंह बने मजदूर सभा के सचिव कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
सब्सिडी एवं बिजली माफी के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है सरकार
आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी का महाआंदोलन 11 को
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :