होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला मोहल्ले का मामला
  2.      
  3. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये भेज दर्ज किया मुकदमा
  4.      
  5. वर्ग विशेष का बताया जा रहा हमलावर युवक
  6.      
  7. देर रात एक युवक पर हमला करने का आरोप
  8.      
  9. घर लौट रहे युवकों पर धारदार हथियार से हमला
  10.      
  11. डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों संग गिरफ्तार,पुलिस ने घायल डकैत विवेक को अस्पताल भेजा,ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई है मुठभेड़
  12.      
  13. पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम
  14.      
  15. मुठभेड़ में ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती डाला था
  16.      
  17. डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना को लगी गोली
  18.      
  19. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की डकैतों से मुठभेड़
  20.      
  21. पुलिस ने घायल डकैत को अस्पताल भेज बाकी दो को भेजा हवालात। ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई पुलिस बदमाशों की मुठभेड़। पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम। बदमाशों के दो साथियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार।
  22.      
  23. मुठभेड़ में इंदरगढ़ क्षेत्र में डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना के पैर में लगी गोली। डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों साथ गिरफ्तार।
  24.      
  25. कन्नौज - देर रात पुलिस की डकैतों से मुठभेड़। वाहन चेकिंग के दौरान हुई डकैतो से मुठभेड़।
  26.      
  27. मेडिकल कॉलेज में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरा सरैया गांव की घटना
  28.      
  29. स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला बाहर,घायल वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे परिजन
  30.      
  31. बारिश के दौरान भरभराकर गिरी दीवार दीवार के पास बैठा वृद्ध मलबे में दबा
  32.      
  33. अस्पताल को नोटिस जारी,सदर क्षेत्र के अर्शी हॉस्पिटल का मामला
  34.      
  35. अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर तक नही मौजूद, एक्सरे रूम में भी अव्यवस्था,फर्जी झोला छाप कर रहे इलाज, गुप्त शिकायत पर नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने मारा था छापा,
  36.      
  37. बदहाल ऑपरेशन रूम में गंदगी अव्यवस्था का अंबार,बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा हॉस्पिटल, हॉस्पिटल संचालक के पास पैथोलॉजी की डिग्री लेकिन नाम के आगे लगाया डॉ मुशीर
  38.      
  39. कन्नौज-मौतो को दावत दे रहा खुद बीमार अर्शी हॉस्पिटल,नोडल डॉकटर की छापेमारी में हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  कार्यकारिणी की बैठक में 11 प्रस्तावों‌ में दस सर्वसम्मति से हुए पास
 
कार्यकारिणी की बैठक में 11 प्रस्तावों‌ में दस सर्वसम्मति से हुए पास
Updated: 9/6/2024 8:33:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कार्यकारिणी की बैठक में 11 प्रस्तावों‌ में दस सर्वसम्मति से हुए पास 
U- ई-टेंडरिंग की रुपरेखा में बदलाव एक लाख काम भी ईटेंडर से
U-रिंग रोड के लिए जमीन देने से पहले होगी जांच 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शुक्रवार को हुई पहली बैठक में पेश 11 प्रस्तावों में 10 सर्वसम्मति से पास कर दिये गये। अब नगर निगम में 1 लाख रुपये के कार्यों के भी ई-टेंडर होंगे। पहले ये सीमा 10 लाख रुपए थी।
नगर निगम रिंग रोड के लिये अपनी जमीन देने से पहले जांच कराएगा। नगर निगम डीएम सर्किल रेट पर अपनी जमीन देगा। इसलिये पेश प्रस्ताव पर महापौर ने सहमति नहीं जताई। काकोरी कांड में काला पानी की सजा भुगतने वाले शहर के विजय सिन्हा और राजकुमार सिन्हा के नाम पर नजीराबाद थाने वाली रोड का नाम रखने का प्रस्ताव दिया गया। विदेश से शहर आईं लेखिका सुषमा ने यह प्रस्ताव लगया जिसपर कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। अब काकोरी कांड में जेल जाले वाले शहीदों के नाम से नजीराबाद थाने वाली रोड जानी जायेगी। वार्ड 88 से पार्षद कंचन शुक्ला के पति पूर्व पार्षद अनूप शुक्ला का देहांत हो गया था। जिसपर पार्षदों ने उनके घर के सामने के पार्क को उनके नाम से रखने का प्रस्ताव दिया गया। महापौर ने कार्यकारिणी की रजामंदी से उनके घर के सामने के बसंत पार्क का नाम उनके नाम से रखने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसी तरह भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित की ओर से पेश प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई। अब कोकाकोला चौराहा को सिंधियों के गुरू टेऊ राम के नाम से जाना जायेगा। वार्ड-32 के पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य आकर्ष बब्लू बाजपेई ने प्रस्ताव लगाया था कि नगर निगम मुख्यालय में संचालित हो रहे स्मार्ट सिटी के कार्यालय से किराया वसूला जाये।
बैठक में महापौर ने कहा कि आज तक पैसा नहीं लिया गया है। अब 2025 तक ही स्मार्ट सिटी मिशन-1 का कार्यकाल है। अब पैसा लेने का कोई मतलब नहीं है। अगर स्मार्ट सिटी 2 आयेगा तो विचार किया जायेगा।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नाई ने प्रस्ताव दिया था कि साहित्यकार डॉ. गिरिराज किशोर ने देश में कानपुर का मान बढ़ाया है। सूटरगंज की सड़क का नाम गिरिराज किशोर मार्ग करने का प्रस्ताव सदन से पारित किया जाना चाहिए। जिस पर कार्यकारिणी ने हरी झंडी दी। चुन्नीगंज में वर्कशॉप की जमीन पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर को नगर निगम को ट्रांसफर करने के साथ ही कमेटी बनाकर अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में चलाया जायेगा। वार्ड-15 के पार्षद सौरभ देव की ओर से पेश प्रस्ताव को कार्यकारिणी ने पास कर दिया। पार्षद आरती विजय गौतम ने कहा कि साकेत नगर में वेंडी स्कूल के बगल में नगर निगम की जमीन है। इसपर कब्जे हो रहे हैं। नगर निगम अगर यहां दुकानों को बना दे तो राजस्व में बढ़ोतरी होगी। महापौर ने कहा कि यह प्रस्ताव बहुत अच्छा है। इस पर कार्य किया जायेगा। महाप्रबंधक जलकल ने भी कार्यकारिणी में प्रस्ताव दिया है कि जलकल में सन 1981 में लिफ्ट लगी थी। जो पूरी तरह से खराब हो गई है। लिफ्ट के गेट भी जंग खा रहे हैं। ओटीआईएस कंपनी ने 5 मंजिल के लिये दो लिफ्ट लगाई थी। सुरक्षा की दृष्टि से एक लिफ्ट बदलना जरूरी है। महाप्रबंधक ने कहा कि कंपनी ने नई लिफ्ट लगाने के लिये 19.11 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया है।
कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र द्विवेदी, दीपक शर्मा, आरती गौतम, योगेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह, पवन पांडेय, धीरेंद्र सोनकर, अभिषेक गुप्ता मोनू, मंजू पाल, आकर्ष बाजपेई, फैजान रहमान, लियाकत अली के साथ नगर आयुक्त सुधीर कुमार समेत अन्य नगर निगम अधिकारी रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा बारावफात को दृष्टिगत जुलूस में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विश्वविद्यालय में स्पिक मैके का प्रादेशिक अधिवेशन संपन्न
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 से 2 अक्टूबर तक सभी जिलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा, क्षेत्रीय टीम गठित
हिंदी में पत्राचार की संख्या में हुई भारी वृद्धि: कुलपति
पुलिस आयुक्त ने थाना ग्वालटोली व रेलबाजार का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :