होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला मोहल्ले का मामला
  2.      
  3. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये भेज दर्ज किया मुकदमा
  4.      
  5. वर्ग विशेष का बताया जा रहा हमलावर युवक
  6.      
  7. देर रात एक युवक पर हमला करने का आरोप
  8.      
  9. घर लौट रहे युवकों पर धारदार हथियार से हमला
  10.      
  11. डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों संग गिरफ्तार,पुलिस ने घायल डकैत विवेक को अस्पताल भेजा,ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई है मुठभेड़
  12.      
  13. पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम
  14.      
  15. मुठभेड़ में ठठिया थाना क्षेत्र में डकैती डाला था
  16.      
  17. डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना को लगी गोली
  18.      
  19. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की डकैतों से मुठभेड़
  20.      
  21. पुलिस ने घायल डकैत को अस्पताल भेज बाकी दो को भेजा हवालात। ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर रोड पर हुई पुलिस बदमाशों की मुठभेड़। पकड़े गये विवेक पर था 25 हजार का ईनाम। बदमाशों के दो साथियों को पुलिस पहले कर चुकी गिरफ्तार।
  22.      
  23. मुठभेड़ में इंदरगढ़ क्षेत्र में डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना के पैर में लगी गोली। डकैतों का सरगना विवेक उर्फ पिंकू दो साथियों साथ गिरफ्तार।
  24.      
  25. कन्नौज - देर रात पुलिस की डकैतों से मुठभेड़। वाहन चेकिंग के दौरान हुई डकैतो से मुठभेड़।
  26.      
  27. मेडिकल कॉलेज में वृद्ध की उपचार के दौरान मौत तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरा सरैया गांव की घटना
  28.      
  29. स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला बाहर,घायल वृद्ध को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे परिजन
  30.      
  31. बारिश के दौरान भरभराकर गिरी दीवार दीवार के पास बैठा वृद्ध मलबे में दबा
  32.      
  33. अस्पताल को नोटिस जारी,सदर क्षेत्र के अर्शी हॉस्पिटल का मामला
  34.      
  35. अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर तक नही मौजूद, एक्सरे रूम में भी अव्यवस्था,फर्जी झोला छाप कर रहे इलाज, गुप्त शिकायत पर नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने मारा था छापा,
  36.      
  37. बदहाल ऑपरेशन रूम में गंदगी अव्यवस्था का अंबार,बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा हॉस्पिटल, हॉस्पिटल संचालक के पास पैथोलॉजी की डिग्री लेकिन नाम के आगे लगाया डॉ मुशीर
  38.      
  39. कन्नौज-मौतो को दावत दे रहा खुद बीमार अर्शी हॉस्पिटल,नोडल डॉकटर की छापेमारी में हैरान करने वाली तस्वीर आई सामने,
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  फाइलेरिया की दवा का प्रयोग करेंगे तभी सुरक्षित रह पायेंगे पर हुई कार्यशाला
 
फाइलेरिया की दवा का प्रयोग करेंगे तभी सुरक्षित रह पायेंगे पर हुई कार्यशाला
Updated: 9/6/2024 8:37:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

फाइलेरिया की दवा का प्रयोग करेंगे तभी सुरक्षित रह पायेंगे पर हुई कार्यशाला       
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कैलाश भवन सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत फाइलेरिया रोग की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह द्वारा की गई। कुलपति ने अपने संबोधन में  कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है।जिसे सामान्यता हाथी पांव के नाम से जाना जाता है।उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर रोग है इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सुरक्षात्मक उपाय के रूप में दवा का प्रयोग करें ।कार्यक्रम के आयोजक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर मुनीश कुमार द्वारा बताया गया कि जब समुदाय के सभी लोग फाइलेरिया की दवा का प्रयोग करेंगे तभी सुरक्षित रह पाएंगे। निदेशक एनसीवीबीडीसी नई दिल्ली डॉक्टर तनु जैन द्वारा कहा गया कि बुखार, हाथ पैर में दर्द या सूजन तथा पुरुषों के जननांग में व उसके आसपास दर्द या सूजन फाइलेरिया रोग के लक्षण हैं।  राज्य समन्वयक विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉक्टर तनुज ने कहा कि फाइलेरिया की दवा परजीवियों को नष्ट कर देती है तथा मरते हुए परजीवियों के प्रतिक्रिया स्वरूप कभी-कभी उल्टी तथा बदन पर चकत्ते जैसी मामूली प्रक्रियाएं देखने को मिलती हैं। बीएमजी फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर जयंती द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया रोग की दवा सरकार द्वारा साल में एक बार घर-घर मुफ्त दी जाती है ताकि प्रभावी रोकथाम हो सके। पीसीआई इंडिया की ओर से डॉक्टर राजश्री दास द्वारा कहा गया कि अपने घर के आसपास साफ सफाई कर मच्छरों को पनपने न दें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें ।संक्रमित व्यक्ति शीघ्र ही दवा खाएं। एडिशनल सीएमओ एवं नोडल अधिकारी फाइलेरिया  द्वारा बताया गया कि किसी भी परेशानी की अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता गण, कुल सचिव, निदेशक, विभाग अध्यक्ष, संकाय सदस्यों के साथ-साथ लगभग 900 छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजीव द्वारा किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा बारावफात को दृष्टिगत जुलूस में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विश्वविद्यालय में स्पिक मैके का प्रादेशिक अधिवेशन संपन्न
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 से 2 अक्टूबर तक सभी जिलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा, क्षेत्रीय टीम गठित
हिंदी में पत्राचार की संख्या में हुई भारी वृद्धि: कुलपति
पुलिस आयुक्त ने थाना ग्वालटोली व रेलबाजार का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :