होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत डंफर को पकड़ा, कन्नौज आरटीओ ऑफिस से वापस घर जा रहा था बाइक सवार युवक, सौरिख क्षेत्र के भटपुरी गांव का रहने वाला है मृतक की युवक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  2.      
  3. कन्नौज - तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,
  4.      
  5. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सीमान्त नगर में हुआ हादसा।
  6.      
  7. हादसा पीड़ितों का आरोप फोन करने के काफी देरी बाद बंद की गयी सप्लाई।
  8.      
  9. करंट की चपेट में आये कई परिवारों के 20 लोग मचा हड़कंप। 2 घायलों अस्पताल में चल रहा इलाज ।
  10.      
  11. एचटी लाइन टूटकर घरों की छत पर गिरी। तार गिरने से कई घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज हवाओं के कारण हुये शार्ट सर्किट से टूटी एचटी लाइन।
  14.      
  15. कन्नौज- सोशल मीडिया पर युवक ने पोस्ट पर की अभद्र कमेंट, हिंदू देवी देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी, पोस्ट से गुस्साए लोगों ने थाने में पहुंचकर हंगामा करते हुए किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंची सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, कन्नौज के ठठिया कस्बे का मामला।
  16.      
  17. सदर क्षेत्र विनोद दीक्षित परिसर के पास का मामला।
  18.      
  19. सभी मे टेक्नीशियन और पैथोलॉजिष्ट नदारद, नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने 4 पैथोलॉजी को जारी किया नोटिस,3 दिनों में जवाब न देने पर सीज तक होने की कारवाही की कही बात,
  20.      
  21. बिना रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल पैथोलॉजी रही चल,छापेमारी देख भागे कई सेंटर संचालक,
  22.      
  23. सीएमओ कार्यालय के बगल में चल रहे मानक विहीन पैथोलॉजी,एक्सरे,जांच सेंटर,
  24.      
  25. कन्नौज-स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ करवाही से मचा हड़कम और खुली पोल
  26.      
  27. बच्चे मौत से परिजनों में मचा कोहराम तालग्राम क्षेत्र के अचनकापुर प्राथमिक विद्यालय की घटना
  28.      
  29. स्कूल परिसर में खेलने के दौरान हादसा
  30.      
  31. कन्नौज-स्कूल परिसर में रखी शिला लेख गिरी हादसे में दबकर एक बच्चे की हुई मौत
  32.      
  33. दरवाजा बंद करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
  34.      
  35. गुरसहायगंज के एक घर में हुआ हादसा
  36.      
  37. हादसे में व्यापारी की मौत, एक घायल
  38.      
  39. कन्नौज-भैंस खरीदने आए व्यापारी पर गिरा छज्जा
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  अपना प्रदेश  »  भूमि पूजन कर आई बैंक निर्माण का कार्य हुआ प्रारम्भ
 
भूमि पूजन कर आई बैंक निर्माण का कार्य हुआ प्रारम्भ
Updated: 9/11/2024 7:55:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

भूमि पूजन कर आई बैंक निर्माण का कार्य हुआ प्रारम्भ
U-कार्निया के वितरण से अन्य अस्पतालो को भी मिलेगा इसका लाभ 
U-देश में प्रतिवर्ष दो लाख लोग कार्नियां अंधता के हो रहे है शिकार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारत में कार्निया अंधता से प्रतिवर्ष 2 लाख लोग पीड़ित हो रहे है, जिसके सापेक्ष केवल 60 हजार कार्निया ही मरीजो को उपलब्ध हो पाती है। इस लिए कार्निया अंधता के मरीजो को लाभ पहुंचाने के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा अंधता के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लाला लाजपतराय चिकित्सालय के नेत्र विभाग में आई बैंक के निर्माण का कार्य बुधवार भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ कर दिया गया। इस भूमि पूजन की शुरूवात विधायिका श्रीमती नीलिमा कटियार, कालेज प्राचार्य प्रो0 डॉ संजय काला , प्रमुख अधीक्षक डॉ आर.के.सिंह एवं नेत्र रोग विभागध्यक्ष डॉ शालिनी मोहन के द्वारा किया गया। 
आई बैंक निर्माण शुभारम्भ के अवसर पर विधायिका सुश्री नीलीमा कटियार ने कहा कि पूर्व में उन्होंने मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की मदद लाला लाजपत राय चिकित्सालय को दिलाई है और आगे भविष्य में भी मदद मिलती रहेंगी। वहीं जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रो0 डॉ संजय काला ने कहा कि आई बैंक से कार्निया अंधता मरीजो को उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध होगी तथा कार्निया के वितरण से अन्य अस्पतालो को भी इसका लाभ मिलेगा। इसी क्रम में एसआईसी डॉ आर.के.सिंह ने कहा कि नेत्र विभाग के परिसर में प्रारम्भ हुआ आई बैंक कार्निया अंधता से पीड़ित मरीजो के लिए एक वरदान साबित होगा। विभागध्यक्ष डॉ शालीनी मोहन ने बताया कि कानपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा प्राप्त धनराशि जो कि मण्डलायुक्त के सहयोग से प्राप्त हुई उससे अब एक नवीन आई बैंक का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए नेत्र रोग विभाग के सभी संकाय सदस्य , एसआर एवं जेआर ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। विभागध्यक्ष डॉ शालिनी मोहन ने बताया कि यूपीसीएल की ईकाई जल्द से जल्द कार्य पूरा कर समय पर आई बैंक तैयार कर देगी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रो0 डॉ परवेज खान, डॉ सुरभि अग्रवाल सहा0 आचार्य, सीएमएस डॉ नीलेशच्नद्र त्रिपाठी, ईएमओ डॉ अनुराग रजौरिया, कैम्पस प्रभारी डॉ संतोष वर्मन समेत संकाय के जेआर व स्टॉफ मौजूद रहा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मंत्री स्वतंत्र प्रभार मध्य निषेध एवं आबकारी उत्तर प्रदेश सरकार ने बस्तियों का किया दौरा
आंध्रप्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने दी जान
“गणेशोत्सव में गजानन आह्वान”
बाबा दरबार से गूंजा- जागें, त्यागें पॉलीथिन
संपूर्ण भारत में की जाएगी गोध्वज स्थापना भारत यात्रा - ब्रह्मचारी मुकुंदानंद
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :