होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. वन विभाग की टीम ने कई किलोमीटर तक चलाया सर्च अभियान कई दिन बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम के हाथ खाली
  2.      
  3. विशुनगढ़ में जंगली जानवर ने बकरे को उतारा मौत के घाट लगातार जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत
  4.      
  5. कन्नौज-अलग-अलग दो जगहों पर जंगली जानवर ने किया हमला नादेमऊ क्षेत्र के कांकरकुई में महिला पर हमला कर किया घायल
  6.      
  7. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत डंफर को पकड़ा, कन्नौज आरटीओ ऑफिस से वापस घर जा रहा था बाइक सवार युवक, सौरिख क्षेत्र के भटपुरी गांव का रहने वाला है मृतक की युवक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  8.      
  9. कन्नौज - तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,
  10.      
  11. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सीमान्त नगर में हुआ हादसा।
  12.      
  13. हादसा पीड़ितों का आरोप फोन करने के काफी देरी बाद बंद की गयी सप्लाई।
  14.      
  15. करंट की चपेट में आये कई परिवारों के 20 लोग मचा हड़कंप। 2 घायलों अस्पताल में चल रहा इलाज ।
  16.      
  17. एचटी लाइन टूटकर घरों की छत पर गिरी। तार गिरने से कई घरों में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट।
  18.      
  19. कन्नौज - तेज हवाओं के कारण हुये शार्ट सर्किट से टूटी एचटी लाइन।
  20.      
  21. कन्नौज- सोशल मीडिया पर युवक ने पोस्ट पर की अभद्र कमेंट, हिंदू देवी देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी, पोस्ट से गुस्साए लोगों ने थाने में पहुंचकर हंगामा करते हुए किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंची सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी, कन्नौज के ठठिया कस्बे का मामला।
  22.      
  23. सदर क्षेत्र विनोद दीक्षित परिसर के पास का मामला।
  24.      
  25. सभी मे टेक्नीशियन और पैथोलॉजिष्ट नदारद, नोडल डॉक्टर ओपी गौतम ने 4 पैथोलॉजी को जारी किया नोटिस,3 दिनों में जवाब न देने पर सीज तक होने की कारवाही की कही बात,
  26.      
  27. बिना रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल पैथोलॉजी रही चल,छापेमारी देख भागे कई सेंटर संचालक,
  28.      
  29. सीएमओ कार्यालय के बगल में चल रहे मानक विहीन पैथोलॉजी,एक्सरे,जांच सेंटर,
  30.      
  31. कन्नौज-स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ करवाही से मचा हड़कम और खुली पोल
  32.      
  33. बच्चे मौत से परिजनों में मचा कोहराम तालग्राम क्षेत्र के अचनकापुर प्राथमिक विद्यालय की घटना
  34.      
  35. स्कूल परिसर में खेलने के दौरान हादसा
  36.      
  37. कन्नौज-स्कूल परिसर में रखी शिला लेख गिरी हादसे में दबकर एक बच्चे की हुई मौत
  38.      
  39. दरवाजा बंद करते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  गणपति बाप्पा मोरया......अगले बरस तू जल्दी आ.......जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी
 
गणपति बाप्पा मोरया......अगले बरस तू जल्दी आ.......जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी
Updated: 9/18/2024 7:37:00 AM By Reporter- prince srivastav kannauj

गणपति बाप्पा मोरया......अगले बरस तू जल्दी आ.......जयघोष के बीच विघ्नहर्ता को विदायी
-भक्ति भाव के साथ देर शाम विसर्जित की गईं गणेश प्रतिमाएं
-अबीर गुलाल से रंग गई इत्रनगरी, भक्तिमयी संगीत की धुनों पर थिरके श्रद्वालु
--जनपदवासियों ने मंगल कामना के संग दी गजानन को विदाई
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।गणेश चतुर्दशी पर दो दर्जन स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य विसर्जन यात्राएं निकाली गई।जिसमे युवाओं, महिलाओ, कन्याओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्राओं में उड़ रहे अबीर गुलाल से सुगंध नगरी का पूरा वातावरण होली जैसे दृश्य में तब्दील हो गया।सुबह 11 बजे से स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकलना शुरू हुई और शाम पांच बजे तक कन्नौज की गलियों में जन सैलाब उमड़ता रहा।गलियां भक्तों से सराबोर रहीं।गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा।नगर के कटरा नरेश की यात्रा में न केवल राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित किया गया बल्कि धर्म की ध्वजा को भी ऊंचा रखा गया।कटरा नरेश के आगे आगे श्रद्वालु सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे।वहीं पीछे सौ मीटर के तिरंगे में अपनी अलग छटा बिखेर रखी थी।भारत माता की झांकी भी जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र थी।बाबा गौरीशंकर की झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।डीजे पर बज रहे धार्मिक गानों और राष्ट्रीय गीतों पर युवा पूरे जोश से नृत्य कर रहे थे।शहर के मोहल्ला कचहरी टोला में स्थापित भगवान गणेश की शोभायात्रा में भी युवाओं का जोश देखने लायक था।गणपति बप्पा की पीली टोपी लगाए बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।बाबा कुआं के अलावा मीराटोला,विशुनपुर टीला,शिवाजी नगर,क्षेमकली मंदिर,फर्श रोड,कचहरी रोड समेत कई मोहल्लों से निकली शोभा यात्राओं के दौरान प्रसाद वितरण चलता रहा।मकरंदनगरए छोटा चौराहा,नगर पालिका के बाहर,बड़ा चौराहा,हरदेव गंज, ग्वाल मैदान,अलाउद्दीनपुर, गिहार बस्ती,कुतुलुपुर श्रीराम लक्ष्मण मंदिर,लुधपुरी जगन्नाथ मंदिर,ठकुराना,ठेकेदार गली, सरायमीरा,शिवाजी नगर,मीरा टोला,जिला न्यायालय रोड,फर्श रोड,विशुनपुर टीला,घूइया देवी सहित अनेक स्थानों से बड़े भव्य रूप से भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं निकाली गई।
         *:-इनसेट:-1*
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही तैनात
कन्नौज।पुलिस अधीक्षक एसपी अमित कुमार आनंद ने विसर्जन यात्रा के रूट और स्थल का निरीक्षण किया।अलियापुर घाट पर सीओ सिटी कमलेश कुमार और कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को सुरक्षा पुख्ता रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो और अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए।
            *:- इनसेटः-2* 
पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना 

कन्नौज।गणेश विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ को देखते जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बेहद चौकन्ना रहा।किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रही और भारी मात्रा में पुलिस विसर्जन यात्रा में मौजूद रही।जिले के कई थानो का पुलिस फोर्स अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया था।प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के रहते गणेश विसर्जन का कार्यक्रम शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ।आला अफसर भी शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नगर में भजन गुनगुनाते निकाली गई भव्य कलश यात्रा
जय जय जय हनुमान गोसाई कृपा करहु गुरुदेव की नाई..........
विधि-विधान के साथ की शिल्पाचार्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा
मेट्रो स्टाफ ने सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लिया आशीर्वाद
बुढ़वा मंगल पर 56 भोग लगाकर बालाजी महाराज की गई महाआरती
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :