होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  मनोरंजन  »  डॉ.अतुल कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
 
डॉ.अतुल कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
Updated: 9/28/2024 9:49:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

डॉ.अतुल कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर |  रीजेंसी में आयोजित 10वें इंटीग्रेटेड हेल्थ & वेलबीइंग समिट में रीजेंसी हॉस्पिटल के फाउंडर और मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. अतुल कपूर को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 10वें आईएचडब्ल्यू समिट में वैश्विक नेताओं और हेल्थकेयर इनोवेटर्स ने हेल्थ इक्विटी (स्वास्थ्य समानता), सस्टेंबिलिटी (स्थिरता) और मेडिकल केयर (चिकित्सा देखभाल) के भविष्य पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में महामहिम शेख जुमा बिन मकतूम अल मकतूम के कार्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और निजी सलाहकार महामहिम याकूब अल अली और भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह पुरस्कार भारत में हेल्थकेयर में बदलाव लाने के लिए डॉ. कपूर के अटूट समर्पण और पिछले 28 वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करता है।
डॉ. कपूर के दूरदर्शी नेतृत्व में रीजेंसी हॉस्पिटल 1995 में उत्तर प्रदेश में पहले मल्टी-स्पेशलिटी टेरटियरी केयर कॉर्पोरेट हॉस्पिटल के रूप में शुरू हुआ था। रीजेंसी अब एक ऐसे हेल्थकेयर संस्थान के रूप में विकसित हुआ है जो हाई क्वॉलिटी और सुपर-स्पेशलिटी मेडिकल सेवाएँ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। कानपुर और लखनऊ में पाँच फैसिलिटीज में 700 से ज्यादा बेड्स के साथ रीजेंसी हेल्थकेयर ने उत्तर प्रदेश में शहरी और ग्रामीण दोनों समुदायों को एडवांस्ड चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए स्टैण्डर्ड स्थापित किया है। पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ. अतुल कपूर ने कहा, "मैं इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हूँ। पिछले तीन दशकों में रीजेंसी हेल्थकेयर में हमारी यात्रा लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता से प्रेरित रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ ऐसी सेवाएँ पहले उपलब्ध नहीं थीं। यह पुरस्कार न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हमारी समर्पित टीम की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। हमारी टीम हमारी उन्नति और सफलता में बहुत महत्वपूर्ण रही है। हम मेडिकल एक्सीलेंस के हाइएस्ट स्टैण्डर्ड को बनाए रखते हुए सभी के लिए हेल्थकेयर को सुलभ और किफ़ायती बनाने की दिशा में प्रयास करना जारी रखेंगे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
महिलाओ ने डांडिया उत्सव में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
रिलीज हुई शहर में बनी थ्रिलर वेब सीरीज अविका
फ्रेशर पार्टी-में छात्र छात्राओं ने खूब मचाया धमाल
मैजिक शोज के माध्यम से बच्चों का हुआ ज्ञानवर्धन
छात्रा आस्था पाण्डेय ने नृत्य कला से उपस्थित जनों का मन लिया मोह
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :