होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  आध्यात्म  »  मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन:श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा,गूंजे जयकारे
 
मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन:श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा,गूंजे जयकारे
Updated: 10/16/2024 12:12:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन:श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा,गूंजे जयकारे
-सरायमीरा स्थित मां दुर्गा काली मंदिर में आयोजित दुर्गा महोत्सव का हुआ समापन
-दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी रही प्रमुख आकृषण का केन्द्र
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा काली देवी मंदिर सरायमीरा में आयोजित दुर्गा उत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। मंगलवार को दुर्गा विर्सजन शोभायात्रा जीटी रोड स्थित आशा होटल से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिला और पुरुषों ने देवी मां के जयकारे लगाकर उन्हें अगले वर्ष आने का न्योता दिया।यात्रा के दौरान देवी भक्तों ने बैण्डबाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा के आगे चल रही लिल्ली घोड़ी आकृषण का केन्द्र रही।यूं तो पूरे नौ दिनों तक इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज में भक्तिरस की गंगा बहती रही।सरायमीरा अंधा मोड़ स्थित मां काली दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित श्री नवदुर्गा उत्सव की नौ दिनों तक धूम मची रही।इसके बाद भी दो दिनों तक कई अन्य धार्मिक आयोजन हुए।मंगलवार को मइया की विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी।शोभायात्रा जीटी रोड स्थित आशा होटल से प्रारंभ हुई,यात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश व देवी मां के स्वरुपों की झाकियां शामिल रही।जगह-जगह समाज सेवियों ने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कराया।यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैण्डबाजों की धुन पर भक्तिमय संगीत की धुनों पर जहां पुरुष झूमने लगे वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।यात्रा में चल रहे भक्त आस्था के रंग में सराबोर दिखे।कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत करने के लिए दर्जनों लोगों ने पुष्पवर्षा कर देवी मां की आरती उतारी और देवी मां को अगले वर्ष आने का न्यौता भी दिया।शोभायात्रा में युवाओं और युवतियों ने अबीर गुलाल उड़ाया,जिससे पूरा वातावरण देवीमय हो गया।विसर्जन यात्रा में मां काली दुर्गा देवी मंदिर सरायमीरा के व्यवस्था प्रमुख स्वामी अखंडानंद जी महाराज लगातार यात्रा के साथ रहे।यात्रा तिर्वा क्रासिंग,रेलवे स्टेशन चौराहा,ठेकेदार गली,अंधा मोड़,मंडी समिति होते हुए विसर्जन स्थल ग्राम अलियापुर घाट पर पहंची।जहां पर स्वामी अखंडानंद जी महाराज ने आरती करने के बाद दुर्गा प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगणों ने शोभयात्रा में शामिल होकर दुर्गा मइया के जयकारे लगाए।सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन यात्रा के दौरान मौजूद रहा और अराजकतत्वों पर नजर बनाए रहा।इस मौके पर उमाकांत शुक्ला,गोपाल चतुर्वेदी,वैभव मिश्रा,गोपाल चतुर्वेदी,सुकेश त्रिवेदी,मुकेश त्रिवेदी,अनुराग मिश्रा,चिराग मिश्रा,संजय सविता,पूर्व सभासद श्याम तिवारी,पवन श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा,सौरभ,विपिन दीक्षित,सूरज शर्मा,रामजी द्विवेदी,शिवम ठाकुर,विवेक तिवारी,चेतन शर्मा,रानी मिश्रा,अल्पना कठेरिया,शिवम राठौर,दीपक शुक्ला,दीपक शर्मा,मुकुट बिहारी,बिक्की मिश्रा,गौरव कटियार, अलकेश त्रिवेदी,शुभ मिश्रा,विवेक तिवारी, पंडित विपिन,बाबू पंडित,पंडित हरिओम दुबे,अजयपाल, संतप्रताप सिंह, लवली समेत सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, बच्चे व माता के भक्त उपस्थिति थे। मां काली दुर्गा मंदिर की विसर्जन यात्रा में प्रदेश में हो रही घटनाओं को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आदर्श रामलीला का गणेश पूजन कर किया शुभारम्भ
युग परिवर्तन के लिए पेड़, पहाड़ नहीं बल्कि मानव ह्रदय को बदलने की जरूरत
नमन कार्यक्रम मे याद किये गये स्वामी कूंडी वाले महाराज
श्रीराम के जीवन से सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है
आशीष देकर विदा हुई मां भवानी, लगे जय माता दी के नारे
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :