होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. फोर्स के साथ पैदल गश्त पर भी निकले जोगेंद्र कुमार
  2.      
  3. विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण के दिये निर्देश
  4.      
  5. शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस ऑफिस का निरीक्षण
  6.      
  7. कन्नौज-डीआईजी कानपुर जोन पहुंचे तालग्राम थाने
  8.      
  9. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव का मामला।
  10.      
  11. खेत में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, सरिया और लाठी डंडों से की मारपीट, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल,
  12.      
  13. कन्नौज-जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दोनों पक्ष एक दूजे के खून के हुए प्यासे,
  14.      
  15. सभी सीटों पर जीतेंगे, भाजपा को करेंगे विदा.
  16.      
  17. भाजपा बहराइच में करा रहीं दंगा और हत्या
  18.      
  19. ‘लखनऊ हो बनारस हो सब जगह बीजेपी नेता शामिल
  20.      
  21. कन्नौज-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला
  22.      
  23. कन्नौज में कोतवाली में बंद वारंटी हुआ था फरार,पुलिस ने फरार वारंटी को फिर पकड़ा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
  24.      
  25. दो सिपाही, एक होमगार्ड व वारंटी पर रिपोर्ट कराई दर्ज
  26.      
  27. कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने कराई रिपोर्ट दर्ज
  28.      
  29. लापरवाही बरतने पर दो सिपाही,होमगार्ड पर रिपोर्ट दर्ज
  30.      
  31. कन्नौज-कोतवाली में बंद वारंटी के भगाने का मामला
  32.      
  33. शिकायतों का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण-असीम अरुण जल्द कटरी क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा-मंत्री,कटरी के सभी गांवों की जीटी रोड से होगी कनेक्टिविटी
  34.      
  35. मंत्री ने खिम्मापुर्वा में लगाया जनसंवाद शिविर
  36.      
  37. समस्याएं जानने,निस्तारण के लिये जनसंवाद
  38.      
  39. जन समस्याएं सुनने के लिये नयी पहल
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  चार दिनों से बंद पड़ी सौ शैय्या की सीबीसी मशीन
 
चार दिनों से बंद पड़ी सौ शैय्या की सीबीसी मशीन
Updated: 10/17/2024 10:33:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

चार दिनों से बंद पड़ी सौ शैय्या की सीबीसी मशीन
-मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।सौ शैय्या अस्पताल की सीबीसी मशीन पिछले चार दिनों से रीजेंट लिक्विड न होने के कारण बंद पड़ी है। जिससे खून की जांचें होना बंद हो गई है। ऐसे में मरीजों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और महंगे दामों में बाहर जांच कराने को मजबूर हैं। नगर के ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल की लैब में सोमवार को सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट)की जांचें चल रही थी, तभी अचानक चलते-चलते मशीन ने काम करना बंद कर दिया। खून जांच मशीन में इस्तेमाल किए जाने वाला लिक्विड रीजेंट खत्म हो जाने से मशीन ठप हो गई। जिससे मरीजों की जांचें नहीं हो सकी। लैब टेक्नीशियन अंचल दीक्षित ने बताया कि मशीन का लिक्विड मंगाए जाने को लेकर अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुनील कुमार सिंह को अवगत कराया गया था और उन्होंने भी इस समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया था। उसके बाबजूद रीजेंट लिक्विड  समय पर न आने के कारण मशीन बंद पड़ी है लिक्विड आने पर मशीन को शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि इस समय मौसम में फैल रहे संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीज अस्पताल ज्यादा पहुंच रहे हैं। चिकित्सक सबसे पहले इन मरीजों को जांच के लिए लिख देते हैं सीबीसी मशीन खराब हो जाने के कारण मरीजों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और महंगे दामों में बाहर जांच करानी पड़ रही है।सीएमएस डा.सुनील सिंह ने कहा कि रीजेंट लिक्विड के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। जल्द ही सुविधा शुरू हो जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
समय से पैरवी करके अपराधियों को सजा दिलायें:डीएम
उर्वरक की 33 दुकानों पर छापेमारी: चार के सैम्पल लिये
कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में उप्र कौशल विकास मिशन की बैठक सम्पन्न
धूमधाम के साथ निकाली गई मर्हि बाल्मीकी शोभायात्रा
महर्षि बाल्मीकि जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :