राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 6 को सुनेंगी समस्याएं
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ0 बबीता सिंह चौहान 06 जून, 2025 (शुक्रवार) को जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा फरियादियों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान जनसुनवाई करेंगी। जिले के सर्किट हाउस में जनपद के समस्त सम्बन्धित विभागों अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई करेंगी एवं इसके पश्चात हैलेट अस्पताल, जिला कारागार तथा राजकीय बालिका गृह ख्योरा का निरीक्षण भी करेंगी।
|