विकसित कृषी संकल्प अभियान 2025 का हुआ बृहद आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीक मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलो से संबन्धित अनुनिक कृत्रि तकनीकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषको को प्रदान करने हेतु विकसित कृषी संकल्प अभियान 2025 को एक मिशन के रूप में 29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में मंगलवार को ओम पार्टी लॉन सरैया दस्तम, अरौल जीटी रोड में कार्यक्रम का बृहद स्तर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। उन्होंने उपस्थित कृषको को उत्तम तरीके से कृषि करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएसए कानपुर नगर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र , दिलीप नगर एवं उन्नाव के कृषि वैज्ञानिको द्वारा मृदा फसल , उर्वरक , बीमारियों , दलहन, तिलहन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरको के प्रयोग आदि विषयो पर कृषको को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 550 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ आन्नद कुमार सिंह कुलपति सीएसए कानपुर नगर, बिलहौर एसडीएम श्रीमती रश्मि लाम्बा, टी.एम. त्रिपाठी अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा), श्रीदेव शर्मा संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मण्डल, चौधरी अरूण कुमार उप कृषि निदेशक कानुपर नगर, धनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक (भू.सं) कानपुर मण्डल सहित कृषि से सम्बंधित समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
|