पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने के दिए निर्देश |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा ईद-उल-अज़हा/बकरीद पर्व के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना क्षेत्र बजरिया स्थित मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया। नमाज अदा किए जाने के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही हम इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मना सकते हैं।
|