चौकी के नीचे से मेट्रो की समरस्बिल का तार हुआ चोरी
हिंदुस्तान न्यूज़ कानपुर। समरस्बिल से दस मीटर दूर पैनल से तार चोरी होना कोई बहुत बड़ी घटना नहीं है। खबर तो तब बंधु जब चौकी के ठीक नीचे समर से लेकर पैनल तक का तार शातिरों ने चोरी किया।
घटना नवीन मार्केट के एकता चौकी की है, जब बकरीद पर बाजार दो दिन बंद रहा, तभी शातिरों ने मेट्रो की समर का तार चोरी कर लिया। नवीन मार्केट के यू-ब्लाक में शिक्षक पार्क के नवीन जी की प्रतिमा के ठीक बगल में एकता चौकी बनी हुई है, वहीं मेट्रो ने समर लगा रखी है जिससे उस ब्लाक के लोगों को पानी की सप्लाई भी दी गयी है। यहां तक की बीजेपी उत्तर के कार्यालय में भी पानी इसी समय से मिलता है। दो दिनों से कार्यालय में भी पानी नहीं आया। शातिरों ने तार को ईंट से कूच कर काटा जिसकी किसु को भनक भी लग सकी। वही, मैट्रो कि भी काफी सामान पड़ा रहता है। उसकी देखरेख के लिए गार्ड मौजूद रहते हैं। सोमवार को जब बाजार खुली तो मेट्रो करके कर्मचारियों से कहकर तार की व्यवस्था कर समर को पुनः शुरू कराया गया।