होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी अध्यक्षता में तहसील तिर्वा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
 
जिलाधिकारी अध्यक्षता में तहसील तिर्वा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Updated: 6/10/2025 6:08:00 AM By Reporter-

जिलाधिकारी अध्यक्षता में तहसील तिर्वा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
*शिकायतों के समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण किए जान
वरिष्ठ संवाददाता रंजीत पाल 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज: जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील तिर्वा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 104, पुलिस विभाग की 18, विकास विभाग की 06 सहित कुल 132 शिकायकर्ताओं की शिकायतें दर्ज की गयी, जिसके सापेक्ष कुल 04 प्रकरण में पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शिकायतों का आज ही निस्तारण करने हेतु भेजा गया। जिसमें से तीन प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है जबकि जे०सी०बी० उपलब्ध न होने के कारण चौथे प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका। इसी प्रकार पूर्ति निरीक्षक व खण्ड विकास अधिकारी, उमर्दा के द्वारा भी दो प्रकरण तथा राजस्व विभाग की 06 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। कुल 132 शिकायतों के सापेक्ष 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 121 शिकायतों के समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में चिकित्सा विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में 32 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाने की कार्यवाही सम्पन्न की गयी तथा राधेश्याम छिबरामऊ, तहसील तिर्वा निवासी सुरेन्द्र सिंह, ईश्वर दयाल, रामगुलाम, राधेश्याम, राजेश चन्द्र,राजकुमार, मुलायम सिंह के कुल 08 आयुष्मान कार्ड बनाए गये। निर्देश दिए गये कि किसी भी दशा में शिकायत का निस्तारण किसी भी अधिकारी , कर्मचारी द्वारा विधिविरूद्ध एवं निर्धारित समय सीमा के पश्चात न किया जाए। यदि किसी अधिकारी,कर्मचारी द्वारा गलत तरीके से शिकायत का निस्तारण किया गया तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस के कोई भी प्रकरण निस्तारण हेतु शेष नहीं है तथा जिलाधिकारी महोदय, कन्नौज द्वारा आज प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस से 03 दिन पूर्व ही समस्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करके निस्तारण आख्या कर दी जानी चाहिये।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अर्पित कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वदेश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, उप जिलाधिकारी तिर्वा अशोक कुमार सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
IGRS रैंकिंग में कानपुर कमिश्नरेट प्रदेश में अव्वल
विद्यार्थियों का छः दिवसीय अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण प्रारम्भ
केवीके की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न
आगामी लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित वादों की गई समीक्षा
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :