होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया : भुवन प्रकाश
 
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया : भुवन प्रकाश
Updated: 6/23/2025 11:07:00 PM By Reporter-

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया :  भुवन प्रकाश
*डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
वरिष्ठ संवाददाता रंजीत पाल 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कन्नौज : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा लेकर भारत माता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी ने किया वही संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश ,पूर्व सांसद सुब्रत पाठक जिलाअध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों  ने मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद कर नमन किया मुख्य वक्ता भुवन प्रकाश ने मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व" पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया  मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। वहाँ का मुख्यमन्त्री वहा का प्रधानमन्त्री कहलाता था। संसद में अपने भाषण में डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की।अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा। उन्होंने तात्कालिन नेहरू सरकार को चुनौती दी तथा अपने दृढ़ निश्चय पर अटल रहे। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। मोदी आज मुखर्जी के दिखाए हुए मार्ग पर चल रहे है आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है ।वही पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुखर्जी के सपने को साकार किया गया और धारा 370 हटाने का काम किया आज काश्मीर में लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहर रहा है। डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना कर वैकल्पिक राजनीतिक विचारधारा प्रस्तुत की, जो आज भाजपा के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।वही आज कश्मीर में भारत का संविधान लागू है और लाल चौक पर तिरंगा फराह रहा है ।वो दिन दूर नहीं पीओके भी भारत का अभिन्न अंग होगा इस मौके पर जिला महामंत्री राम वीर कठेरिया, महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, हरि वक्स सिंह, बबिता सिंह , विनीता चतुर्वेदी, अर्चना गुप्ता ,वीना सिंह, शरद मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शहर पहुंचे सपा प्रमुख ने डबल इंजन सरकारों पर लगायें तीखे आरोप
कार्यकर्ताओं को संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगी बीजेपी
मलिन बस्तियों की दयनीय स्थिति के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन/नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री बसपा एवं अपना दल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथियों समेत सपा का दामन थामा
बीजेपी ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया,बंद उद्योग-धंधे पहचान बने:सपा प्रमुख
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :