होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  डीएम ने 11 टीबी मरीजों को लिया गोद, प्रदान की पोषण पोटली
 
डीएम ने 11 टीबी मरीजों को लिया गोद, प्रदान की पोषण पोटली
Updated: 7/15/2025 5:44:00 PM By Reporter- Mohd Kamil

डीएम ने 11 टीबी मरीजों को लिया गोद, प्रदान की पोषण पोटली
*टीबी को हराने के लिए जन सहभागिता एवं जागरूकता जरूरी:डीएम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं द्वारा गोद लिए गए 11 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने टीबी को समाप्त करने का राष्ट्रीय लक्ष्य वर्ष 2025 तक निर्धारित किया गया है और इसे केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जन सहभागिता और व्यापक जागरूकता से ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्षय रोग का समुचित इलाज संभव है और यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर पूरी दवा लेने और पौष्टिक भोजन से मरीज स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकता है। यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का लाभ है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। आम नागरिकों के साथ‑साथ निजी चिकित्सा संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और स्वयंसेवी संगठनों को आगे आना चाहिए। जितने अधिक लोग टीबी मरीजों को गोद लेंगे, उतनी ही तेज़ी से यह बीमारी नियंत्रित होगी। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित रूप से दवा लें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें। पोषण पोटली में चना, दाल, गुड़, तेल, चिउड़ा और ड्रायफ्रूट्स जैसी सामग्री दी गई है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी। डीएम आगामी छह माह तक गोद लिए टीबी मरीजों को निजी खर्चे से पोषण पोटली देंगे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि टीबी मरीज किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-11-6666 पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए गए सभी मरीजों ने आभार व्यक्त करते हुए दवा का कोर्स पूरा करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध, एनटीईपी टीम के सदस्य, संबंधित अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। 
*बॉक्स/इनसेट
*टीबी मरीजों को 2.33 करोड़ रुपये की सहायता राशि हुई हस्तांतरित*
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत जनपद के 14,546 क्षय रोगियों को दो माह की किश्त के रूप में कुल 2.33 करोड़ रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है। प्रत्येक मरीज को छह माह की उपचार अवधि में एक हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती है, जिससे वह पौष्टिक आहार प्राप्त कर सके।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
यूपीयूएमएस में स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला
सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं जागरूकता के लिए आयोजित हुई गोष्ठी
जल्दी पहचान, सही उपचार ही टीबी उन्मूलन की कुंजी है - डॉ आदेश कुमार
विश्व कैंसर दिवस पर लगाया जन जागरूकता शिविर
यूपीयूएमएस सैफई में" विश्व कैंसर दिवस" का आयोजन, कैंसर विजेताओं का सम्मान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :