होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कैरियर  »  मीना मंच में जिलाधिकारी ने निभाई अध्यापक की भूमिका
 
मीना मंच में जिलाधिकारी ने निभाई अध्यापक की भूमिका
Updated: 7/27/2025 1:06:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

मीना मंच में जिलाधिकारी ने निभाई अध्यापक की भूमिका
U-डीएम ने बच्चों को पढ़ाया जेंडर इक्वालिटी का पाठ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बेनाझाबर स्थित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। शनिवार का दिन होने के कारण विद्यालय में मीना मंच की गतिविधियाँ आयोजित थीं, जिसमें जिलाधिकारी स्वयं अध्यापक की भूमिका में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को सहज भाषा में जेंडर इक्वालिटी, यानी लैंगिक समानता का पाठ पढ़ाया और बताया कि लड़का-लड़की में कोई भेद नहीं होता, जो मेहनत करता है, वही आगे बढ़ता है। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कोई वैज्ञानिक बन रही है, कोई डॉक्टर, इंजीनियर या प्रशासक। उन्होंने यह भी कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा का लिंग से कोई संबंध नहीं होता। उनके अनुसार मीना मंच के माध्यम से बच्चों को घर और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की सीख मिलती है, जो उनके चरित्र निर्माण में सहायक होती है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक सीमा साहू से छात्र संख्या, शिक्षकों की स्थिति और उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यालय में कुल 132 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से आज 88 उपस्थित रहे। विद्यालय में आठ शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें तीन शिक्षामित्र और पाँच सहायक अध्यापक शामिल हैं।डीएम ने मिड डे मील की व्यवस्था की भी समीक्षा की। बताया गया कि भोजन की आपूर्ति अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा की जाती है। बच्चों से बातचीत में उन्होंने जाना कि आज छोले और चावल परोसे गए हैं, और सभी बच्चे भोजन से संतुष्ट हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में पेयजल, शौचालय, रैंप और स्वच्छता की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने एक छात्र के अभिभावक सागर अवस्थी से संवाद कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता पर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय पढ़ाई, अनुशासन और माहौल के लिहाज से निजी विद्यालयों से बेहतर है। जिस कारण से उन्होंने अपने बच्चे का इसी विद्यालय में प्रवेश कराया है। डीएम ने एक अन्य अभिभावक से पूछा कि विद्यालय में पढ़ाई कैसी होती है, तो उन्होंने बताया कि पढ़ाई अच्छी होती है और शिक्षक समय से आते हैं।क्या है मीना मंच मीना मंच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से संचालित एक रचनात्मक पहल है, जो परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल को विकसित करने का माध्यम है। इसका नाम यूनिसेफ की पात्र ‘मीना’ से लिया गया है, जो बाल अधिकारों और समानता की प्रतीक मानी जाती है। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को इसका आयोजन किया जाता है। इस मंच के ज़रिए बालिकाएं विद्यालय और समुदाय में अपनी बात खुलकर रखती हैं तथा शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, किशोरावस्था और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर संवाद करती हैं। मीना मंच विद्यालयों को अधिक समावेशी और संवेदनशील वातावरण देने में सहायक है।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने संभाली भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी
कोहरे के चलते देर से काॅलेज पहुंचने पर प्रोफेसरों ने छात्र छात्राओं को पीटा, छात्रों ने किया विरोध
बोर्ड परीक्षा होने से पूर्व विदाई समारोह में छात्रों ने मचाया धमाल
छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति किया जागरूक
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :