होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  2.      
  3. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  4.      
  5. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  6.      
  7. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  8.      
  9. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  10.      
  11. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  12.      
  13. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  14.      
  15. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  16.      
  17. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  18.      
  19. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  20.      
  21. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  22.      
  23. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  24.      
  25. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  26.      
  27. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  28.      
  29. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  30.      
  31. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  32.      
  33. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  34.      
  35. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  36.      
  37. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  38.      
  39. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  8 साल पुराना मामला निस्तारित, आवेदक ने जताया हर्ष
 
8 साल पुराना मामला निस्तारित, आवेदक ने जताया हर्ष
Updated: 10/26/2025 7:20:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

8 साल पुराना मामला निस्तारित, आवेदक ने जताया हर्ष 
-जिलाधिकारी ने की नर्वल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आये प्रकरणों की समीक्षा |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गत 18 अक्टूबर को नर्वल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जटिल प्रकृति के मामलों में सभी पक्षकारों से वार्ता कर संतोषजनक समाधान कराया जाए, जबकि त्वरित निस्तारण योग्य प्रकरणों में विलंब न हो और लोगों को तत्काल राहत मिले। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए निर्देशों के क्रम में कई प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। आठ साल से लंबित वरासत तीन दिन में दर्ज
ग्राम मढ़ीलवा निवासी संतोष कुमार उत्तम ने शिकायत की थी कि उनकी भूमि पर मृतक राम शंकर का नाम दर्ज है, जिनकी मृत्यु 21.10.2017 को हो चुकी है, पर वरासत अब तक दर्ज नहीं हुई। जिलाधिकारी के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही की और केवल तीन दिन में 21 अक्टूबर 2025 को वरासत दर्ज कर निस्तारण कर दी। आठ वर्षों से लंबित यह प्रकरण शिकायत के तीन दिन के भीतर निस्तारित हुआ। आवेदक ने त्वरित समाधान पर खुशी जताई और डीएम का आभार व्यक्त किया।
महाराजपुर का कब्जे का विवाद का समाधान जगदीश प्रसाद पुत्र स्व. बद्री विशाल निवासी महाराजपुर ने ग्राम की आराजी संख्या 1306 नाली व 1307 रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। पूर्व में कई बार पत्र दिए जाने के बावजूद निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार की टीम भेजी। मौके पर जांच कर विवाद समाप्त कराया गया और शिकायतकर्ता संतुष्ट रहा। बेहटा बुजुर्ग में रास्ते का विवाद
ग्राम बेहटा बुजुर्ग निवासी राममिलन, हरिमिलन आदि ने आराजी संख्या 1248 व 1249 पर सरकारी रास्ते के विवाद की शिकायत की थी। पूर्व जांच से असंतुष्ट होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक भीतरगांव की देखरेख में टीम भेजी। मौके पर निस्तारण कराया गया और शिकायतकर्ता ने संतोष जताया।नारायणपुर साढ़ में अवरुद्ध चकमार्ग खुलवाया गया ग्राम नारायणपुर साढ़ निवासी आशीष अवस्थी ने चकमार्ग संख्या 20 अवरुद्ध होने की शिकायत की थी। बार-बार पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी ने टीम भेजी। चिन्हांकन कर रास्ता खाली कराया गया। शिकायतकर्ता ने निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया।शौचालय निर्माण में दबंगों की बाधा दूर ग्राम भूखनाही निवासी पुष्पा देवी ने शिकायत की थी कि शौचालय निर्माण में दबंग बाधा डाल रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल राजस्वकर्मी मौके पर भेजे गए और निर्माण कार्य पूरा कराया गया। शिकायतकर्ता ने संतोष व्यक्त किया। तिलसहरी बुजुर्ग में रास्ते का विवाद समाप्त ग्राम तिलसहरी बुजुर्ग निवासी सुनील पुत्र राम भरोसे ने गाटा संख्या 389 आम रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत की थी। राजस्व टीम ने मौके पर चिन्हांकन कर विवाद समाप्त कराया और चुनाव मार्किंग भी करा दी। शिकायतकर्ता ने लिखित रूप से निस्तारण पर संतोष जताया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जटिल प्रकरणों में भी संतोषजनक समाधान कराया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
लोक आस्था महापर्व छठ के मद्देनजर घाटों का किया भौतिक निरीक्षण
शासन से पदस्थ एनएसए के आवास पर लगे 70 कर्मचारी
हेल्प डेस्क को खुद हेल्प की जरूरत
बैंकिंग और फाइनेंस सिस्टम, मुस्लिम कारोबार की चुनौतियाँ और संभावनाएँ विषय पर हुई परिचर्चा
18वां अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :