संतो के सानिध्य में कुलपति को सनातन रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सनातन सेवा सत्संग के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर , परम पुरवा में प्रात: ११.०० बजे से परिवार परिचय सम्मलेन प्रारम्भ हुआ | सम्मेलन के सयोजक पवन तिवारी, ओम कान्त त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, राकेंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि ११७ युवक – युवतियो के बायोडाटा एकत्रित हुए जिसमे आठ परिवारों के बीच कुंडली मिलान करके,युमना प्रसाद पाण्डेय , मुन्ना लाल त्रिपाठी , डा दिनेश शुक्ला ने वर कन्या की मध्यस्थता कराकर के सम्प्पन हुआ संत समागम का शुभारम्भ मार्गदर्शक , विजय पंडित, आचार्य अमरेश मिश्र, सी बी त्रिपाठी सनातन राम राज्य परिषद के अजय मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित किया | आचार्य ओंकारनाथ शास्त्री , प्रमोद तिवारी , शशि कांत पाण्डेय , राजेशानंद ने स्वस्ति वाचन किया | कार्यक्रम के संयोजक चंद प्रकाश पाण्डेय,ब्रजेश शर्मा, सुखदेव शुक्ला ने देश के विभिन्न क्षेत्रो से पधारे महामंडलेश्वर, दंडी स्वामी, संतो का पंचोपचार पूजन किया | जयपुर से पधारी महामंडलेश्वर डा० अनीता योगेस्वरी ने कहा कि सनातन धर्मावलम्बी न कभी बटे थे और न बटे है और न कभी बटेगे | संत समागम को नेमीशरण्य तीर्थ के स्वामी विधानंद, शुकताल के गीतानंन्द गिरी , गौरियापुर के देवनारायण दास, जबलपुर की साध्वी लीला देवी , अयोध्या बड़ा भक्त माल के दामोदर दास , बाल योगी अरुण चैतन्य पुरी, एवम पनकी धामके महंत जितेन्द्र दास ने संबोधित किया |अन्य संतों ने आशीर्वाद दिया।संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि संस्था प्रति वर्ष किसी एक व्यक्ति को सनातन रत्न सम्मान से सम्मानित करती है | जिस क्रम में छत्रपति साहू जी माहराज विश्वविधालय के कुलपति प्रो०विनय कुमार पाठक को सनातनी मूल्यों का सवर्धन करने के लिए सनातन रत्न सम्मान -२०२५ प्रदान किया गया | सम्मानित करने वालो में प्रमुख रूप से मनोज भदोरिया , रामू मिश्रा, शीलू शुक्ला, आर के दुबे, डा अखिलेश बाजपाई ,विजय कुमार त्रिपाठी रहे | कार्यक्रम का संचालन राजेश दीक्षित “कक्का “ तथा आगंतुको का स्वागत अखिलेश शुक्ल ने किया | सांसकृतिक समिति के अशोक शास्त्री , शरद मिश्र, अभय शंकर दुबे के सयोजन में प्रख्यात भजन गायक विनय व्यास एवम साथी कलाकारों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की, मीठी मीठी तालियों के बीच श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए| व्यस्थापक मंडल के आशीष कुमार दीक्षित, अतुल अवस्थी, महावीर गुप्ता,एवम श्याम बाबु शुक्ला ने बताया कि स्नेह मिलन में सनातनी परिवारों की महिलाओ – बच्चो के साथ लोगो ने लजीज व्यजनो का लुफ्त उठाया | आये हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन संजय बाजपेई ने किया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन पांडेय (पूर्व मंत्री/विधायक),अधिवक्ता सुभाष द्धिवेदी , केशव गुप्ता , , राजेन्द्र अवस्थी, दिलीप दीक्षित, निमिष त्रिपाठी, हरिओम पाण्डेय सरला गुप्ता, पुरोशोतम त्रिपाठी , शुभास मिश्रा, श्री नाथ गुप्ता , डा संतोष त्रिपाठी, के के शुक्ला , आर के अग्निहोत्री , उमाकांत शर्मा, हरी गोविन्द गुप्ता , चंद्भन मिश्रा , गंगाराम पाल , घनश्याम दीक्षित, गौरव पालीवाल आराधना शुक्ला , रजनी चतुर्वेदी, कुशुम सक्सेना, एवम क्विक फाइव फैमली के स्वयं सेवको ने हिस्सा लिया |
|