होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  चुन्नीगंज जीजीआईसी में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
 
चुन्नीगंज जीजीआईसी में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Updated: 1/10/2026 8:12:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

चुन्नीगंज जीजीआईसी में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
U- मोबाइल उपयोग पर डीएम ने कहा तकनीक साधन है, लक्ष्य नहीं इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बना सकता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में गुरुवार को जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशानुसार नवप्रवर्तन जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों की पहचान कर उनके नवाचारों को मंच प्रदान करना रहा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों से संवाद किया और उनके नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा नवप्रवर्तन केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि किसान, कारीगर, मैकेनिक और श्रमिक वर्ग अपने दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए जो सरल और व्यावहारिक उपाय खोजते हैं। वही वास्तविक नवप्रवर्तन की पहचान होते हैं। ऐसे नवाचारों को संस्थागत सहयोग मिलना आवश्यक है, जिससे वे व्यापक स्तर पर उपयोगी बन सकें। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए तकनीक का संतुलित और उद्देश्यपूर्ण प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक साधन है, लक्ष्य नहीं, और इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बना सकता है। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विकसित भारत की व्यापक थीम पर आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के तीन वर्गों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल ने स्टाल निरीक्षण मूल्यांकन के आधार पर कुल आठ पुरस्कारों की घोषणा की गई। विजेताओं में अनीता पाल, हेमंत तिवारी, गौरी तिवारी, योगेश कुमार झा, रश्मि सिंह, प्रियंका मिश्रा, संजय आनंद द्विवेदी और शालिनी गुप्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने किया। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर मंच नवप्रवर्तकों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी यादव ने किया। समापन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज की प्रधानाचार्य मंगलम गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक किरण प्रजापति, सह-समन्वयक संगीता सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी, प्रधानाचार्य संजय यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
निदेशक प्रसार ने किया निर्माणाधीन कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण
बिजलीघर गेट पर बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 50 हेलमेट का किया गया वितरण
पांच दिवसीय कंधादान अभियान के अंतिम दिन महिलाओं ने पेश की इन्सायिनत की मिसाल
भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप न लगा होने पर हुई प्रवर्तन की कार्यवाही
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :