सदर विधायक ने किया सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन |
सुशील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर | मुख्यालय स्थित क्रिकेट इलेवन टीम के कप्तान सैयद उस्मान एवं राठ इलेवन टीम के कप्तान वीर धनंजय चौरसिया दोनों टीमों के कप्तान द्वारा सद्भावना मैत्री मैच का आयोजन किया गया| जिसका उद्घाटन फीता काटकर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति द्वारा किया गया| टॉस नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद द्वारा किया गया| दोनों टीमों द्वारा सद्भावना मैत्री मैच खेला गया| इसके बाद विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों के कप्तानों कों और सदस्यों को सदर कोतवाल पवन कुमार पटेल द्वारा सम्मानित किया गया | और दोनों टीमों को बधाई दी |इस मौके पर दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे |
|