भाजपाइयों ने राज्य मंत्री एवं जनपद हमीरपुर प्रभारी का किया अभिनंदन |
-बजट 2026 समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने वाला है : मंत्री रामकेश निषाद |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बजट 2026 की जनकल्याणकारी सोच एवं प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बजट 2026 में किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं कृषि अवसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने की ठोस व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण हेतु स्वयं सहायता समूहों, मातृ वंदना योजनाओं और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को और मजबूत किया गया है। गरीब व वंचित वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को गति दी गई है। बुनियादी ढांचे, सड़कों, पेयजल, बिजली और नगरीय विकास पर बड़े निवेश का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने वाला, समावेशी और जनहितकारी बजट है, जो जनपद हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। प्रेस वार्ता में यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा सरकार का बजट 2026 “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह के त्रिवेदी जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव उमेश सिंह शिवनारायण राजेश सिंह सोनकर अमित सिंह सोनू विनय मिश्रा इंद्रप्रकाश बाजपेई सीमा वर्मा अंकित गुप्ता रेखा सिंह के के विश्वकर्मा राजेश सिंह सहित सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।