चलाये जा रहें अभियान में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को धर दबोचा |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित,वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 238/25 धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस में सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित तिवारी पुत्र संजय तिवारी निवासी मांझखोर रमेड़ी थाना कोतवाली नगर हमीरपुर के पास से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 238/25 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त को जनपद न्यायालय भेजा गया ।