होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम
 
शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम
Updated: 2/14/2026 12:37:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े लंबित प्रकरणों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में गुरुवार देर सायं आयोजित जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी आधार आवेदन अधिकतम 45 दिनों के भीतर निस्तारित किए जाएं।
बैठक में 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग (एमबीयू-1) तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग (एमबीयू-2) के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने इनका शत-प्रतिशत निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार नामांकन अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है और प्रवेश के समय आधार की आवश्यकता होगी, इसलिए बाल आधार संतृप्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए।जनपद में वर्तमान में 241 आधार किट सक्रिय हैं। जनवरी 2026 से अब तक 9093 नए आधार बनाए गए हैं, जबकि 69618 आधार अपडेट किए गए यूआइडीएआइ एएसके केंद्र ने सर्वाधिक 2189 नए आधार और 19716 अपडेट किए। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने अपनी 67 किटों के माध्यम से 1253 नए आधार बनाए तथा 3781 अपडेट किए। डीएम ने 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के शतायु व्यक्तियों से जुड़े लंबित सत्यापन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आधार वेरिफिकेशन पोर्टल पर ऐसे सभी मामलों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक में रजिस्ट्रार के अंतर्गत निष्क्रिय आधार किटों को तत्काल सक्रिय कर संचालन में लाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नामांकन और अपडेट कार्य में गति लाई जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर अंकित योजनाओं की भी समीक्षा की। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, जल जीवन मिशन और फैमिली आईडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।डीएम ने निर्देश दिया कि नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में फैमिली आईडी बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं और सभी सरकारी कर्मचारियों का फैमिली आईडी बनना सुनिश्चित किया जाए। सीएमआइएस पोर्टल पर अंकित परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर की विरासत और उद्योग से रूबरू हुए कश्मीरी युवा
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई अब नहीं रुकेगी, ईंट-भट्ठों पर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी
बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना देकर किया प्रदर्शन
महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परमट पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश
ऑन लाइन शॉपिंग पर रोक या दुकानदारो को जीएसटी एवं आयकर में विशेष छूट दी जाए
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :