एडीजी जोन ने किया सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारंभ |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारत-अमेरिकी वाणिज्य मंडल के तत्वाधान में लैण्डमार्क होटल में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम में आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए तथा सम्बोधन के माध्यम से उपस्थित उद्योगपतियों एवं गणमान्य अतिथियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षित, पारदर्शी एवं निवेश-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था के माध्यम से उद्यमियों को निर्भय एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान किया जा रहा है कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता ही सशक्त उद्योग और समृद्ध समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम में सतीश महाना, उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष व अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।
|